आपका पूंजी आपका अधिकार शिविर का आयोजन हुआ 

झाबुआ।संजय जैन-सह संपादक। वित्त मंत्रालय भारत सरकार एवं भारतीय रिजर्व बैंक व एसएल बीसी भोपाल के निर्दशानुसार शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय, सभाकक्ष झाबुआ मे जिला अग्रणी बैंक कार्यालय-झाबुआ द्वारा आपकी पूंजी आपका अधिकार शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र कुमार चौहान, जिला विकास अधिकारी नाबार्ड नरेन्द्र आर मोहिते, अग्रणी जिला प्रबंधक झाबुआ मुहम्मद अल्ताफ एवं सभी बैंकों के जिला समन्वयको ने भाग लिया।          

Unclaimed Deposit वापस लाने की जानकारी दी

शिविर में अग्रणी जिला प्रबंधक  मुहम्मद अल्ताफ ने सभी से Unclaimed Deposit जो पिछले 10 सालों से जमा खातो में लेनदेन नहीं  होने के कारण भारतीय रिजर्व बैंक में अंतरित हो गई हैं,उन्हें वापस लाने के बारे में जानकारी दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेंद्र कुमार चौहान ने सभी शासकीय विभागों को एक सप्ताह में कार्यवाही कर यह प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए एवं सभी से सहयोग की अपील भी की। अंत में श्री मुहम्मद अल्ताफ ने  उपस्थित सभी सम्माननीय का आभार व्यक्त किया ।