टीजीटी शिक्षक, सम्मान से डॉ.रामशंकर चंचल को, किया सम्मानित...
झाबुआ।संजय जैन-ब्यूरो। साहित्य साधक डॉ.रामशंकर चंचल को उतराखंड के राष्ट्रीय दैनिक समाचार ग्राम टुडे ने इस वर्ष का टीजीटी शिक्षक दिवस से सम्मानित किया।
सैकड़ों सम्मान से सम्मानित डॉ रामशंकर चंचल के लिए, यह झाबुआ जिले और प्रदेश के लिए भी बहुत गर्व का विषय है।डॉ.चंचल शिक्षक पद पर सुशोभित रहते हुए अपनी अद्भुत अथक साधना तपस्या से झाबुआ को विश्व पटल पर गौरव सम्मान दिया है जो सचमुच सदियों याद किया जायेगा, एक ऐसा इतिहास रचा है डॉ चंचल ने ।धन्य हैं झाबुआ जिले कि पावन पवित्र भूमि जहां डॉ. चंचल जैसे शिक्षक ने जन्म लिया।
गर्व है मुझे कि झाबुआ में मेरा जन्म हुआ..
इस लगातार मिले तीसरे वर्ष भी शिक्षक दिवस पर विशेष राष्ट्रीय सम्मान उपलब्धि पर डॉ. चंचल ने कहां कि, मुझे गर्व है कि झाबुआ में मेरा जन्म हुआ। यहां की पावन भूमि आदिवासी पिछड़े अंचल की देन है कि आज सम्पूर्ण विश्व में दस्तक देता हुआ इस साधारण व्यक्ति शिक्षक का अद्भुत साहित्य जगत में चर्चा में बना हुआ है।चाणक्य ने कहां है कि , शिक्षक कभी साधारण नहीं होता हैं। प्रलय और निर्माण उसकी गोद में खेलते है
यह बात सदा ही मेरी आत्मा में बसी रही, उसी का यह सुखद अहसास है
मेरे लिए, झाबुआ, प्रदेश और देश के लिए कि झाबुआ जैसे पिछड़े अंचल में रहकर भी ईश्वर कृपा से विश्व पटल पर छाया हुआं हूँ। यहां का अद्भुत साहित्य मेरे नाम से दर्ज है ।

