झाबुआ।संजय जैन-ब्यूरो। पारा के   राजपूत महिला सखियों ने सावन माह में,मां जगदंबा की आराधना पारा के समीप छापरी गाँव में स्थित मंदिर में की।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी सखियों ने सावन के झूले का आनंद लिया और सामुहिक रूप से सावन के व्यंजनों का स्वाद भी लिया। महिलाओं का यह कार्यक्रम बड़े ही स्नेह और सम्मान का प्रतीक रहा।

यह थी उपस्थित  

मित्रता दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में राजपूत सखियां टीना गोतम, राजश्री परमार, जयश्री पंवार , शोभा राठौड़, सविता राठौड़, रेखा राठौड़, कमला सोलंकी, राखी सिसोदिया, अर्चना सिसोदिया, माधुरी तोमर, लता चौहान, हेमा परमार आदि ने हिस्सा लिया।