छात्रों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करें : रजत चौहान
छात्रों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करें : रजत चौहान
झाबुआ।संजय ब्यूरो। जैन-अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल, झाबुआ मे 8 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक रजत चौहान, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव रमेश शर्मा तथा विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. लोकेश दवे का आगमन हुआ था।
अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रितेश लिमये ने तिलक लगाकर एवं हस्तनिर्मित गुलदस्ता भेंट कर किया।
छात्रों को राष्ट्र-निर्माण के लिए तैयार करे
रजत चौहान ने बौद्धिक सत्र लिया,जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी और कहा कि एक शिक्षक होने के नाते हमें छात्रों को राष्ट्र-निर्माण के लिए तैयार करना है। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे विद्यालय और छात्रों के प्रति पूर्ण समर्पण रखें तथा छात्रों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित करें। शिक्षक प्रतिदिन छात्रों को एक छोटी नैतिक शिक्षा से संबंधित कहानी सुनाएँ।उन्होंने यह भी कहा कि मैकाले द्वारा स्वीकृत शिक्षा-पद्धति के साथ-साथ हमें गुरुकुल आधारित शिक्षा-पद्धति के संस्कार भी छात्रों को देने चाहिए।शिक्षक छात्रों से स्नेह रखें ताकि वे अपनी छोटी से छोटी समस्या भी शिक्षकों से साझा कर सकें।
यह थे उपस्थित
इस दौरान अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल के सभी शिक्षक उपस्थित थे।
अतिथियों के प्रति आभार विद्यालय के प्राचार्य डॉ. लिमये ने व्यक्त किया। अंत में विद्यालय के संस्थापक डॉ. लोकेश दवे ने से नो टू प्लास्टिक अभियान के अंतर्गत अतिथियों को कपड़े का बैग भेंट स्वरूप प्रदान किया।

