मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार एवं स्क्रीनिंग शिविर का हुआ सफल आयोजन
झाबुआ संजय जैन-सह संपादक। उच्च शिक्षा विभाग एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयास से उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है₹, जिसके तारतम्य में कल शहीद चन्द्रशेखर आजाद स्नाकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्क्रीनिंग विषयक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
बेहतर भविष्य का निर्माण करेंगे
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. जे.सिन्हा प्राचार्य शहीद चन्द्रशेखर आजाद स्नाकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ के मार्गदर्शन में किया गया। प्राचार्य ने बताया कि उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम की गतिविधियों से छात्रों का स्वास्थ्य बेहतर होगा और बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य होंगे साथ ही बेहतर भविष्य का निर्माण भी करेंगे।
कार्यक्रम के उद्देश्य एवं गतिविधियों के बारे वताया
कार्यक्रम के आगे नोडल अधिकारी आर.के.एस.के. एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र भायल के ने उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम के उद्देश्य एवं गतिविधियों के बारे में परिचय दिया एवं बताया कि विद्यार्थीयों के कौशल विकास एवं शारिरिक विकास के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ्य होना अतिआवश्यक है I स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. रविना पाटील मनो रोग विशेषज्ञ ने छात्र छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत रूप से बताया। मनः स्थिति, चिंता, डिप्रेसन , तनाव प्रबंधन, आत्महत्या संबधी आचरण, नींद नही आना, जी घबराना, खुशी की लगातार अनुभूति, कंपकंपी , क्रोध, भय , उदासी, आदि लक्षण होने पर तत्काल मनो रोग विशेषज्ञ से सलाह लें अथवा टेलीमानस टोल फ्री नम्बर एवं मनहित एप आदि का मदद लेवे। इन सब के बारे में विधिवत जानकारी दी एवं बताया कि बच्चे में मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रखना बहुत जरूरी है,तभी बच्चे का बेहतर भविष्य बन सकते है। किसी भी तरह की मानसिक समस्या होने पर तत्काल जिला अस्पताल के मनः कक्ष में निःशुल्क परामर्श प्राप्त कर मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करें । साथ ही मानसिक और भावनात्मक समस्या महसूस होने पर टेलीमानस टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 14416 अथवा 1800 891 4416 पर 24x7 कॉल कर निःशुल्क परामर्श प्राप्त कर सकते हैं । कार्यक्रम के दौरान असंचारी रोग के लक्षणों को पहचाने एवं सजग जागरूक रहने हेतु तौर तरीके बताए गए।असंचारी रोग से बचना बहुत आसान है,यदि हम अपने दैनिक गतिविधि एवं आदत व्यवहार को सुव्यवस्थित कर लें तो। सजग रहकर समय से पहचान और समय से इलाज लेकर पूरी तरह से, बेहतर स्वास्थ्य रखा जा सकता है। नियमित मूल्यांकन नियमित एक्सरसाइज, नियमित योगाभ्यास नियमित मेडिकेशन , खानपान एवं रहन सहन में सुधार कर असंचारी रोग जैसे डायबिटीज, कैंसर, हार्ट स्ट्रोक, फैटी लिवर आदि बीमारियों से बचा जा सकता है l जिसके लिए कार्यक्रम स्थल पर ही स्क्रीनिंग के माध्यम से रक्तचाप एवं शुगर की जांच भी की गई । कार्यक्रम का संचालन बंंसीलाल डावर ने किया ।
यह थे उपस्थित
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्रोफेसरगण, स्वास्थ्य विभाग से मन: कक्ष परामर्शदाता सुश्री ललीता मोरी, आरकेएसके परामर्शदाता दिलिप परिहार, एनसीडी स्टॉफ अनिल मोर्य एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम काफी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ l

