कपिल गादीया बने झाबुआ नगर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष
झाबुआ।संजय जैन-सह संपादक। सोमवार को नगर केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें संगठन की भावी दिशा और नेतृत्व को लेकर कुछ निर्णय लिए गए।
संगठन को नई ऊर्जा देने हेतु बैठक का हुआ आयोजन
पूर्व अध्यक्ष हरिश अग्रवाल के काफी समय से अस्वस्थ होने के कारण यह पद विगत कुछ समय से रिक्त था। इस रिक्तता को पूर्ण करने और संगठन को नई ऊर्जा देने हेतु एक बैठक रखी गयी थीं। जिसमें सभी नगर केमिस्ट बंधुओं की उपस्थिति रही थी।।
चुनाव सर्वसम्मति और शांति से सम्पन्न हुआ
इस अवसर के मुख्य अतिथि रहे लोकेंद्र बाबेल एसोसिएशन और जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर केमिस्ट एसोसिएशन का चुनाव सर्वसम्मति और शांति से सम्पन्न हुआ।
कपिल गादीया बने नगर अध्यक्ष
बैठक में कपिल गादीया को नगर केमिस्ट एसोसिएशन झाबुआ का नया अध्यक्ष चुना गया ।
उनके अनुभव, समर्पण और संगठन के प्रति लगन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। निस्संदेह उनका कार्यकाल संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने वाला साबित जरूर होगा।

