झारखंड|गिरिडीह में दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों से कथिततौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक यह मामला पीरटांड पुलिस थाना क्षेत्र के हरलाडीह इलाका का है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक रविवार रात जब दोनों नाबालिग एक गांव में लगे मेले से घर लौट रही थीं तभी उनके साथ कथिततौर पर गैंगरेप को अंजाम दिया गया।हरलाडीह चौकी प्रभारी दीपक कुमार के मुताबिक छह से सात अज्ञात व्यक्तियों ने दोनों नाबालिग का अपहरण किया और फिर उन्हें पास के एक खेत में ले गए। इसके बाद सभी ने बारी-बारी से साथ रेप को अंजाम दिया।पीड़ित बच्चियों की मां के बयानों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले में आगे की जांच की जा रही है। वहीं डुमरी के उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुमित प्रसाद ने बताया कि 'बच्चियों की मेडिकल जांच कवराई गई है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है। मामला गंभीर है और एक भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।'झारखंड में एक और बच्चा चोरी, महिला मां के हाथ से चुरा ले गई मासूमये भी पढ़ें:चॉकलेट का दिया लालच, फिर कुदाल से कर दी हत्या; झारखंड में जादू-टोना वाला कांडये भी पढ़ें:झारखंड में खौफनाक वारदात, डायन-बिसाही के शक में कुदाल से मारकर मासूम की हत्या मेला देखकर लौट रही थीं मामले में दोनों पीड़ित बच्चियों से भी पूछताछ की गई है। पुलिसी सीसीटीवी, मोबाइल लोकेशन आदि के आधार पर जांच कर रही हैं। बताया जा रहा है कि बच्चियों के घर से थोड़ी दूर मौजूद एक गांव में जतरा मेला लगा हुआ था। वे गांव के ही कुछ परिचित युवकों के साथ मेला देखने गई थीं।युवक ने किया विरोध तो पीटकर भगाया मेला देख आधी रात वे एक युवक संग घर लौट रही थीं तभी अज्ञात युवक आए और युवक की पिटाई कर भगा दिया। इस दौरान युवक ने आरोपियों का विरोध भी किया था। इसके बाद आरोपी नाबालिग बच्चियों को खेत में ले गए। इस पूरे मामले की जानकारी सामने आने के बाद गांव के लोगों में आक्रोश है।