झाबुआ।संजय जी-जिला ब्यूरो। जनजाति कार्य विभाग सहायक आयुक्त  सुप्रिया बिसेन के मार्गदर्शन में कल पीएम श्री शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रातितलाई झाबुआ पर निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका झाबुआ कविता सिंगार थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भानु भूरिया -जिला अध्यक्ष भाजपा ने की। विशेष अतिथि वार्ड क्रमांक 10 के क्षेत्रीय पार्षद पंडित महेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सत्येंद्र यादव व नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि  हरू भूरिया, मंडल महामंत्री देवझरी मेजिया कटारा,नगर भाजपा मंत्री स्वीट गोस्वामी थे। सर्वप्रथम सरस्वती पूजन किया गया। विशेष अतिथि श्री तिवारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए अच्छी संगति में रहने की समझाइश दी।श्री यादव ने बताया कि वह स्वयं इसी संस्था में अध्ययन कर चुके हैं उन्होंने अपनी समय की कुछ यादों को बच्चों के साथ साझा किया। नगर पालिका अध्यक्ष कविता सिंगार ने विद्यालय की समस्याओं लाइट व सफाई आदि करवाने का आश्वासन दिया।                    

मन लगाकर मेहनत करें                

अध्यक्षता कर रहे हैं भानु भूरिया ने अपने उद्बोधन में छात्रों को अनुशासन में रहकर अच्छी शिक्षा ग्रहण करने हेतु कहा। उन्होंने छात्रों को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव जी द्वारा छात्र हित में चलाई जा रही  विभिन्न तरह की योजनाओं तथा निशुल्क उच्च शिक्षा की योजनाओं और अन्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा की आप मन लगाकर मेहनत करें शासन आपको हर तरह की सुविधाये प्रदान कर रहा है और आगे भीं करेगा।कार्यक्रम का संचालन मुकेश जोशी ने वह आभार प्रदर्शन प्राचार्य अरुण मिश्रा ने किया इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद था।