जिला कांग्रेस ने गोपाल शर्मा को दी भावभीनी श्रृद्वाजंली

झाबुआ।संजय जैन-ब्यूरो। जिला कांग्रेस कमेटी ने अपने पार्टी के सचिव पद पर पदस्थ रहे,गोपाल शर्मा को उनके निधन पर भावभीनी श्रृद्वांजली अर्पित की।

करते थे हमेशा गरीबों एवं असहाय लोगों की मदद

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपाल शर्मा अपने गृह ग्राम मकनपुर राजस्थान गये हुए थे,वही पर हृदयघात से उनका निधन हो गया। स्व.गोपाल को श्रृद्वाजंली देते हुए उन्हे कर्मठ कांग्रेसी बताया तथा उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी को भारी क्षति भी बताया। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा,समपर्ण और योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा । जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मै स्वयं एवं कांग्रेस पार्टी हमेशा उनके परिवार को तन मन और धन से मदद करेगें। दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान और मोक्ष प्रदान करें । थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया ने अपनी श्रृद्वाजंली अर्पीत करते हुए कहा कि गोपाल  हमेशा गरीबों एवं असहाय लोगों की मदद करते थे तथा उनका कार्य करने का तरीका हमेशा याद रखा जायेगा। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव निर्मल मेहता ने श्रृद्वाजंली अर्पित करते हुए कहा कि गोपाल एक जिदांदिल व्यक्ति थे तथा कांग्रेस पार्टी के लिए हमेशा तत्पर रहते थे,उनका कार्यक्रम में संचालन करने की विशिष्ठ शैली थी। जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल जंसवत भाभर ने सम्बोधित कर अपनी श्रृद्वाजंली अर्पित की तथा स्व.शर्मा को हमेशा गरीब एवं असहाय लोगों की मदद करने वाला बताया ।            

इन्होंने अपने विचार व्यक्त कर श्रृद्वाजंली दी                                         

श्रृद्वाजंली सभा की शुरूआत में उनके अभिन्न मित्र एवं पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनीष व्यास, राजेश भट्ट ठाकुर धनश्यामसिंह राठौर समेलिया पूर्व मंडी अध्यक्ष, रूपसिंह डामोर, ठाकुर आदित्तसिंह बोरी,महिला कांग्रेस की गौरी कटारा,एनएसयुआई के नरवेश अमलियार, प्रदेश प्रवक्ता साबिर फिटवेल, ब्लाक अध्यक्ष मेघनगर यामिन शेख, जितेन्द्र शाह,हेमेन्द्र बबलू कटारा और शहर अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह राठौर ने भी अपने विचार व्यक्त कर श्रृद्वाजंली दी। जिला कांग्रेस सचिव गोपाल शर्मा को श्रृद्वाजंली अर्पित कर उनके चित्र पर माल्यापर्ण किया ।        

यह थे उपस्थित

श्रृद्वाजंली सभा मे ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षगण काना गुण्डिया, सुरेन्द्र गरवाल, चैनसिंह डामोर,गुलसिंह अमलियार,बबलू अग्निहोत्री,रमेश चोरमाण्डली, वसीम सैययद, राजा कुरेशी, विजय शाह,लोकेन्द्र बिलवाल नाथूभाई ठेकेदार , शंकरलाल हटिला,रोहित हटिला, खेमराज,कमल विनोद गणावा,आन्नद गुडिया, डुगरसिंह वास्केल,किशोर डामोर सहित अनेक कांग्रेस के ग्रामीण एवं शहर के नेतागण व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थें।