अनन्या की डायरी ने दी दस्तक,चर्चित प्रिंट मिडिया के आंगन में
अनन्या की डायरी ने दी दस्तक,चर्चित प्रिंट मिडिया के आंगन में
झाबुआ।संजय जैन-ब्यूरो। साहित्य साधक डॉ.रामशंकर चंचल की अमेज़न कृति अनन्या की डायरी ने आज देश के चर्चित दैनिक समाचार पत्रों के आंगन में दस्तक दी है। दैनिक भास्कर के अहद खान,पत्रिका के फोटोग्राफर और पत्रकार रितेश त्रिवेदी, सिद्धिम टाइम्स दैनिक के पत्रकार राधेश्याम पटेल जी,अंतिम युद्ध के ब्यूरो रिंकु रूनवाल और संघर्ष से सिद्धि के सह संपादक संजय जैन के आंगन में जहां साहित्य प्रेमी वैभव सोडानी और उनकी पत्नी ऋतु सोडानी भी उपस्थित थे।सभी ने बेहद प्रसन्नता का अनुभव करते हुएं डॉ. रामशंकर चंचल को ढेरो बधाई दी।
अनन्या की डायरी भेंट की
डॉ.चंचल ने कहां कि, आज मैं जो कुछ हूं वह सब कुछ ईश्वर के साथ आप सभी के अथाह प्रेम प्यार और आशीष का ही परिणाम हैं। उन्होंने सभी को अपनी दसवीं कृति अनन्या की डायरी इंकलाब पब्लिकेशन बम्बई द्वारा प्रकाशित भेट की।

