गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया-गायब हो गया ठंडक का अहसास....तापमान 40 से अधिक डिग्री के नजदीक पहुंचने का अनुमान
गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया-गायब हो गया ठंडक का अहसास तापमान 40 से अधिक डिग्री के नजदीक पहुंचने का अनुमान
झाबुआ। संजय जैन-सह संपादक। चैत्र माह से शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया और इससे न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात में भी अब गर्मी का दौर शुरू हो गया,जिससे अब रात में भी लोगों को पंखे चलाना पड़ रहे है।
गायब हो गया ठंडक का अहसास
सोमवार को जहां पारा30.8 डिग्री सेल्सियस था तो वहीं रात में भी ठंडक का अहसास गायब हो गया व गर्मी बढ़ गई थीं। कल २ मार्च को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया व न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे जहां दिन में तो धूप की तपन तेज रही ही,वहीं रात में भी गर्मी जारी रही।
अप्रेल में बढ़ेगी गर्मी और तेज लू का भी अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में धीरे-धीरे गर्मी में बढ़ोतरी होगी और अप्रेल माह में झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी। साथ ही गर्म हवाएं भी चलने लगेंगी। वहीं मार्च अंत तक अधिकतम तापमान 40 से अधिक डिग्री के नजदीक पहुंचने का अनुमान है। वहीं राजस्थान के साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।
2 मार्च-तापमान की स्थिति..
दिन-तापमान अधिकतम न्यूनतम
2 मार्च 33.5 15.2 डिसें

