शहर के पेट्रोल पम्पों पर नियमों की खुलेआम अवहेलना, बोतलों में पेट्रोल बिक्री: हादसों को खुला निमंत्रण
झाबुआ।संजय जैन-सह संपादक। झाबुआ शहर के पेट्रोल पम्पो पर धड़ल्ले से खुले आम और बैखोफ कैन और बोटलो में भरकर सतत पेट्रोल बेचा जा रहा है। ऐसे साफ प्रतीत हो रहा है कि संचालोको में प्रशासन का कोई ख़ौफ़ ही नही है। भविष्य में कोई बड़ी घटना ने ना हो जाये इसे रोकने हेतु प्रशासन को इस पर गंभीरता से तुरन्त ध्यान देने की आवश्यकता है,ऐसा हमारा मानना है।

