जिन शासन गौरव जैनाचार्य पूज्य श्री उमेशमुनिजी म.सा. की 94 वीं जन्म जयंती पर दो दिवसीय आयोजन हुआ सम्पन्न
जिन शासन गौरव जैनाचार्य पूज्य श्री उमेशमुनिजी म.सा. की 94 वीं जन्म जयंती पर दो दिवसीय आयोजन हुआ सम्पन्न
झाबुआ। संजय जैन-सह संपादक। जगत में महापुरुषों के पदार्पण से वहाँ की भूमि पावन हो जाती है, ऐसे में वहाँ पर रहने वालें लोग उस तीर्थ भूमि का हिस्सा बनकर अपनी आत्मा को शुद्ध बना लेते है। महान संत महात्माओं के जन्म से ही थांदला की नगरी धर्म तीर्थ व छोटा काशी के रूप में प्रसिद्ध है। इसी भूमि पर जैनाचार्य पूज्य श्री उमेशमुनिजी म.सा. "अणु" ने अवतरण लेकर जिन शासन की महक से सारे जगत में सुवासित किया है। ऐसे महान आत्म साधक आत्मार्थी पण्डित रत्न पूज्य गुरुदेव की 94 वीं जन्म जयंती उनकी ही शिष्य सम्पदाओं में से एक सरलमना पूज्या महासती श्री निखिलशीलाजी म.सा. ठाणा - 4 के सानिध्य में ज्ञान- दर्शन- चारित्र-तप की दो दिवसीय आराधना के साथ मनाई गई।
ज्ञान व क्रिया के संगम को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी
गईजानकारी देते हुए संघ के प्रवक्ता पवन नाहर ने बताया कि जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में प्रथम दिवस पर पक्खी मण्डल द्वारा सामूहिक उपवास किया गया वही विराजित महासतियों ने गुरु गुणानुवाद कर जन मानस को गुरु के उपकारों से परिचिय करवाते हुए उनके ज्ञान व क्रिया के संगम को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी गई। दूसरे दिन श्रावक-श्राविकाओं के द्वारा गुरु भगवंतों के अनन्य उपकारों पर उनके गुणगान किये गए जिसमें पूज्य श्री धर्मदास गण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत भंसाली, पूर्वाध्यक्ष द्वय नगीनलाल शाहजी व जितेन्द्र घोड़ावत, अध्यक्ष प्रदीप गादिया, कोषाध्यक्ष रजनीकांत शाहजी, राजेन्द्र रुनवाल, कृतिका तलेरा, प्रिया जैन, समीक्षा घोड़ावत, किरण पावेचा व अणु आराधना मण्डल की बहिनों आदि ने गुरु के गुणों की भावाभिव्यक्ति के साथ सुमधुर स्तवन प्रस्तुत किये।
गुरु भजन संध्या "एक शाम अणु के नाम" का किया गया आयोजन
इस अवसर पर सामूहिक सामयिक का पचौला करने वालें आरधको को वीर माता तारा सुंदरलाल भंसाली व 7-7 सामायिक करने वालें आराधकों को सीमा संजय चौरड़िया व दोनों दिन पौषध अथवा देश पौषध करने वालों को कुसुम बहन वागरेचा की ओर से प्रभावना वितरित की गई। इस अवसर पर 94 श्राविकाओं द्वारा सतत 12 घण्टे गुरु उमेश चालीसा के जाप का विशेष आयोजन हुआ, जिसका लाभ महिला मंडल अध्यक्ष किरण नरेंद्रकुमार श्रीश्रीमल ने लिया। गुरु जयंती के अवसर पर दोनों ही दिन गुरु भजन संध्या "एक शाम अणु के नाम" का भी आयोजन हुआ जिसमें श्रावक वर्ग ने दौलत भवन पर तो श्राविकाओं ने पौषध भवन पर पूज्या महासतियों के सानिध्य में स्तवन के माध्यम से गुरु को याद किया। पक्खी पर्व पर सामूहिक उपवास करने वालों का पारणा लाभ मयूर वर्धमान तलेरा परिवार द्वारा लिया गया वही प्रवचन व दोनों ही दिन गुरु के जीवन पर आधारित प्रश्नमंच प्रभावना का लाभ श्रीसंघ द्वारा लिया गया। संघ सचिव हितेश शाहजी ने धर्म सभा का संचालन किया वही ललित जैन नव युवक मण्डल अध्यक्ष प्रांजल लोढ़ा ने संघ के सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया ।

