परिचालक संघ बना झाबुआ के लिए मिशाल गरीब व बीमार ड्राइवर साथी की बेटी की शादी हेतु इकट्ठा किये 28 हजार रुपये
परिचालक संघ बना झाबुआ के लिए मिशाल गरीब व बीमार ड्राइवर साथी की बेटी की शादी हेतु इकट्ठा किये 28 हजार रुपये
झाबुआ।संजय जैन-सह संपादक। गरीब व बीमार ड्राइवर साथी की बेटी के विवाह के लिए निजी बस चालक परिचालक संघ, झाबुआ के ड्राइवर और कंडक्टर साथियों ने आपस मे चंदा कर 28 हजार 2 रुपये इस पुनीत कार्य और सराहनीय कार्य हेतु एकत्रित किये। यह राशि बेटी के विवाह हेतु ड्राइवर साथी को प्रदान कर दी गयी। यह बात झाबुआ के लिए आने वाले में समय मे निश्चित एक मिशाल बनेगी।
ऐसे हाथों हाथ इकट्ठा हो गयी राशि
बात इस प्रकार है कि एक ड्राइवर साथी जो कि असहाय था और वह अपनी बीमारी की वजह से बस नहीं चला पा रहा था,जिसकी बेटी का विवाह का बोझ उसके सर पर था। जैसी ही यह बात निजी बस चालक परिचालक संघ, झाबुआ के पदाधिकारी और चालक परिचालक साथियों को पता चली तो, उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप में बार कोड डालकर सहायता के लिए तहे दिल और निःस्वार्थ भाव से चंदे के लिए अपील की। उल्लखनीय है कि देखते ही देखते कुछ ही समय मे 28हजार 2 रुपए साथ ही चांदी की कुछ रकम भी इकट्ठा हो गयी।।
राशि ड्राइवर को सौप दी गयी
गुरुवार को चालक परिचालक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद सोनू अली ने चालक परिचालक संघ के वरिष्ठ सदस्य अंतर सिंह भाई कंडक्टर को यह राशि सौप जी। उपरोक्त ड्राइवर साथी के परिवार ने तहे दिल से सभी चालक परिचालक शादियों में पधारने का निमंत्रण दिया साथ ही सभी का हृदय से बेहद आभार व्यक्त किया।

