झाबुआ मीडिया ट्राफी 2.0 के कल फाइनल में प्रेस क्लब पेटलावद की टीम रहीं विजेता- उप-विजेता टीम झाबुआ मीडिया-ए रहीं....
झाबुआ मीडिया ट्राफी 2.0 के कल फाइनल में प्रेस क्लब पेटलावद की टीम रहीं विजेता- उप-विजेता टीम झाबुआ मीडिया-ए रहीं....
अतिथियों ने विजेता टीमों,विभिन्न सहयोगियों, सेवाभावीजनों और तीनो दिनों सतत इनामी राशि का एलान करने वाले पत्रकार संजय जैन का किया गया सम्मान...
झाबुआ। संजय जैन-सह संपादक। शहर के कॉलेज मैदान पर जिले के पत्रकारों के लिए चल रहे झाबुआ मीडिया ट्राफी-2.0 के "कल अंतिम रविवार को 2 सेमीफायनल एवं 1 फायनल मैच खेला गया। फायनल मुकाबला प्रेस क्लब पेटलावद और झाबुआ मीडिया-ए के बीच हुआ। इस मुकाबले में एक तरफा जीत प्रेस क्लब पेटलावद ने हासिल करते हुए टीम सिरमोर बनी। वहीं उप-विजेता टीम झाबुआ मीडिया-ए रहीं। कल अंतिम दिन 2 सेमीफायनल एवं फायनल मैच खेला गया। समापन अवसर पर अतिथियों ने विजेता एवं उप-विजेता टीम को ट्राफी एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित करने के साथ प्रतियोगिता को सफल बनाने में विशेष सहयोग देने वाले सभी सेवाभावीजनों, निर्णायकों और तीनो दिनों सतत इनामी राशि का एलान करने वाले पत्रकार संजय जैन का सम्मान किया।
कल अंतिम दिवस कुल 2 सेमी और एक फाइनल मैच हुआ....
जानकारी देते हुए झाबुआ मीडिया ट्राफी-2.0 के आयोजक भूपेन्द्रसिंह गौर एवं पीयूष गादिया ने बताया कि कल 11 बजे पहला मुकाबला रानापुर मीडिया-11 और झाबुआ मीडिया-ए के बीच हुआ। जिसमें पहले टॉस झाबुआ मीडिया-ए की टीम ने जीतते हुए बालिंग करने का निर्णय लिया। निर्धारित 8 ओवर में रानापुर मीडिया-11 की टीम ने 86 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए महज 3.4 ओवर में ही झाबुआ मीडिया-ए ने आसानी से 90 रन बनाकर फायनल मैच में स्थान बना लिया। जिसमें सर्वाधिक रन झाबुआ मीडिया-ए के खिलाड़ी अंतिम नलवाया ने 13 बोल पर 60 रन बनाए। इसी प्रकार दूसरा सेमीफायनल मैच दोपहर 2 बजे झाबुआ मीडिया-ई का मुकाबला प्रेस क्लब पेटलावद के मध्य हुआ। जिसमें झाबुआ मीडिया-ई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बालिंग करने का निर्णय लिया। प्रेस क्लब मीडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 109 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसका पीछा करते हुए झाबुआ मीडिया-ई की टीम 8 ओवर में 95 रन ही बना सकी। तीनो दिनों सतत इनामी राशि का एलान करने वाले पत्रकार संजय जैन ने कल भी झाबुआ-इ टीम के विकेट कीपर राधे श्याम पटेल को शानदार कैच पकड़ने पर एक हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की। प्रेस मीडिया पेटलावद की टीम ने 15 रनों से मैच जीत कर फायनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।
फायनल मैच में एक तरफा प्रेस क्लब पेटलावद विजेता रहा...
फायनल मैच दोपहर ठीक 3 बजे आरंभ हुआ। जिसमें झाबुआ मीडिया-ए के कप्तान मुकेश परमार और प्रेस क्लब पेटलावद के कप्तान लोकेन्द्र परिहार के बीच टॉस हुआ। टॉस प्रेस क्लब मीडिया पेटलावद की टीम ने जीतते हुए,पहले बोलिंग करने का फैसला लिया। प्रथम इंनिंग में झाबुआ मीडिया-ए की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में शानदार 92 रन बनाए। लक्ष्य का बेहद आसानी से पीछा करते हुए प्रेस क्लब मीडिया के धुरंधर बल्लेबाजों ने मात्र 3 ओवर में ही 93 रन बनाकर एक तरफा शानदार जीत हासिल की। इस प्रकार विजेता टीम प्रेस क्लब मीडिया पेटलावद एवं उप-विजेता झाबुआ मीडिया-ए रहीं।
पत्रकार कलम चलाने के साथ खेल में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे ..
प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद अनिता चौहान ने झाबुआ मीडिया ट्राफी-2.0 आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि जो पत्रकार अपनी कलम चलाने में माहिर होते है। वह आज क्रिकेट के मैदान में खेल कौशल में भी अपना शानदार प्रदर्शन कर रहे है। इसके लिए सांसद अनिता चौहान ने आयोजक एवं सभी पत्रकार खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे ने कहा कि आज पत्रकारों के हाथ कलम की जगह बेट देखने को मिला है। चाहे पत्रकारिता का मैदान हो या खेेल का मैदान, पत्रकार अपना लोहा मनवा रहे है। यदि फाइनल मैच कुछ ओवर औऱ चलता तो और भी आनंद आता।
यह भी रहे विशेष रूप से उपस्थित...
नगरपालिका अध्यक्ष कविता सिंगार ने जिले के सभी पत्रकारो को उक्त आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार ही समाज की वास्तविकता को हम तक पहुंचाकर हमारी गललियों और कमियों से भी अवगत करवाते है। इस अवसर पर अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री दीपेश बबलू सकलेचा, भाजपा खेल प्रकोष्ठ संयोजक शैलेष बिट्टू सिंगार, सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष संजयकुमार कांठी, अजय रामावत, यशवंत भंडारी एवं उमंग सक्सेना, पीजी कॉलेज के एनसीसी अधिकारी डॉ. गोपाल भूरिया, परहित सेवा संस्था से अर्चना राठौर भी मंचासीन रहीं।
नगद पुरस्कार एवं ट्राफी प्रदान की गई...
स्पर्धा के समापन पर अतिथियों ने विजेता टीम प्रेस क्लब पेटलावद और उप-विजेेता टीम झाबुआ मीडिया-ए को नगद राशि एवं ट्राफी प्रदान की। इसके अलावा सभी निर्णायकों में लालाभाई कप्तान, अमजद खान, विनोद बड़ई, दिनेश डूडवे, नजरू मेड़ा, एम्पायर नरेशराज पुरोहित, स्कोरर शंकर परमार एवं विनय वड़खिया के साथ प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सेवाभावी पत्रकारों और मेन ऑफ मैच, मैन ऑफ द सीरिज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बेट्समेन, बेस्ट फिल्डर, बेस्ट विकेट किपिंग, सर्वश्रेष्ठ रन बनाने वाले आदि खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समापन पर स्वागत उद्बोधन झाबुआ मीडिया ट्राफी 2.0 के आयोजक भूपेन्द्रसिंह गौर ने दिया। वहीं समापन कार्यक्रम का संचालन आयोजक मुज्जमिल लाला खान ने किया। अंत में आभार पत्रकार अमित शर्मा ने माना।

