कल मीडिया ट्राफी-2.0 के द्वितीय दिवस- हुए कुल 5 मैच-झाबुआ-एफ टीम ने बनाये अभी तक हुए मैचों में सबसे सर्वाधिक स्कोर 128 रन, फिर भी करना पड़ा हार का सामना

आज होंगे दो सेमी फायनल एवं फायनल मैच- पत्रकार संजय जैन इनामी राशि की घोषणा कर रोज बढ़ा रहे है खिलाड़ियों का हौसला

झाबुआ। संजय जैन-सह संपादक। शहर के कॉलेज मैदान पर जिले के पत्रकारों के लिए चल रहे झाबुआ मीडिया ट्राफी-2.0 के कल दूसरे दिन शनिवार को पत्रकारों की टीमों के बीच कुल 5 मैच हुए। दूसरे दिन शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका,शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौर(बापुशा) सामाजिक महासंघ जिलाध्यक्ष डॉ. नीरजसिंह राठौर मंचासीन रहे। अतिथियों द्वारा प्रेरणादायी उद्बोधन देने के साथ मैच खेलने वाले टीमों से परिचय भी प्राप्त किया गया। प्रतियोगिता के आज अंतिम दिवस रविवार को दो सेमीफायनल एवं फायनल मुकाबला खेला जाएगा।

अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत जिले के पत्रकारों द्वारा किया गया

जानकारी देते हुए झाबुआ मीडिया ट्राफी-2.0 के आयोजक भूपेन्द्रसिंह गौर एवं पियूष गादिया ने बताया कि अतिथियों ने प्रारंभ में मां सरस्वतीजी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया गया। अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत जिले के पत्रकारों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से एनएसूयआई जिलाध्यक्ष नरवेश अमलियार, युथ कांग्रेस से हेमेन्द्र बबलू कटारा, पार्षद रशीद कुरैशी, पार्षद प्रतिनिधि दीपू डोडियार, कांग्रेस के सामाजिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक जितेन्द्र शाह भी मंचासीन रहे। अपने उद्बोधन में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि पत्रकारों को सामान्य तौर पर अपने कर्तव्यों से ही फुर्सत नही मिलती है, ऐसे में वह अपने लिए समय निकालकर खेलों में भाग लेकर प्रतिभाओं को निखारने का अनूठा प्रयास कर रहे है, जो काबिल तारिफ है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने समस्त पत्रकारों को झाबुआ मीडिया ट्राफी-2.0 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारों की खेलों में सहभागिता से उनमें शारीरिक-मानसिक स्फूर्ति और ऊर्जा का भरपूर संचार होगा ।
 
खेलों को दैनिक दिनचर्या में करे शामिल

सामाजिक महासंघ जिलाध्यक्ष डॉ. नीरजसिंह राठौर ने कहा कि पत्रकारों को पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने के साथ खेलों में भी समान रूप से सहभागिता कर,खेलों को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। खेल ना केवल मनोरंज का साधन है, अपितु शारीरिक- मानसिक क्षमता को बढ़ाने का भी माध्यम है, इसलिए पत्रकार खेलों को दैनिक दिनचर्या में सम्मिलित कर रूचि अनुसार प्रतिदिन खेल खेलना चाहिए। उद्बोधन पश्चात् अतिथियों ने टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौंसला अफजाई की और स्वयं भी खेलने का आनंद लिया । स्पर्धा के दूसरे दिन निर्णायक की भूमिका लालाभाई कप्तान, अमजद खान, उदय बिलवाल, नरेशराज पुरोहित, विनोद बढ़ई, दिनेश डूडवे आदि ने निभाई। दूसरे दिन मैच का आनंद लेते अतिथि के रूप में वरिष्ठ अभिभाषक एवं वरिष्ठ रोटेरियन उमंग सक्सेना भी उपस्थित हुए।

 कल कुल 5 मैच खेले गए-झाबुआ-एफ टीम ने बनाये अभी तक हुए मैचों का सबसे सर्वाधिक स्कोर 128 रन, फिर भी करना पड़ा हार का सामना

झाबुआ मीडिया ट्राफी-2.0 के आयोजक मुकेश परमार एवं मुजम्मिल लाला खान ने बताया कि स्पर्धा के दूसरे दिन पहला झाबुआ मीडिया-ई और झाबुआ मीडिया-एफ के बीच हुआ। जिसमें पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी झाबुआ मीडिया-एफ ने की और निर्धारित 8 ओवरो में अभी तक हुए मैचों का सबसे सर्वाधिक स्कोर 128 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए झाबुआ मीडिया-ई टीम ने 5 ओवर में ही 128 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज करवाई। दूसरा मैच मेघनगर नाईट राईडर्स और पेटलावद मीडिया क्लब के बीच खेला गया, जो काफी रोमांचक रहा। इस मैच में मेघनगर नाईट राईडस ने निर्धारित 8 ओवर में 72 रन बनाए। बदले में पेटलावद क्लब मीडिया ने 8 ओवर में 77 रन बनाकर जीत हासिल की। तीसरा मैच मिक्स मीडिया मेघनगर वर्सेस झाबुआ मीडिया-ए का हुआ। जिसमें झाबुआ मीडिया-ए टीम ने मिक्स मीडिया मेघनगर की टीम को 46 रनों पर ऑलआउट कर दिया और दूसरी पारी में महज 3.5 ओवर में 49 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की। चौथा मैच किंग्स-11 मीडिया मेघनगर और पेटलावद  मीडिया क्लब के बीच खेला गया। इस मुकाबले में किंग्स-11 मीडिया की टीम ने 8 ओवर में 82 रन बनाए, बदले में दूसरी पारी में 6.2 ओवर में ही पेटलावद मीडिया क्लब ने 83 रन बनाकर एक तरफा जीत हासिल कर ली। पेटलावद टीम के खिलाड़ी रोहित को उनके शानदार प्रदर्शन पर पत्रकार संजय जैन के द्वारा नकद राशि एक हजार प्रदान की गई। संजय जैन लगातार 2 दिनो में कई बार इनाम राशि का एलान कर सभी खिलाड़ियों और टीम का हौसला सतत बढ़ा भी रहे है। दूसरे दिन का अंतिम पांचवा मैच मिक्स मीडिया पारा-पिटोल और झाबुआ मीडिया-ए का हुआ। जिसमें झाबुआ मीडिया-ए की टीम ने एक तरफ जीत हासिल कर सेमीफायनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। दूसरे दिन सभी खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था वरिष्ठ अभिभाषक एवं खिलाड़ी स्व. अशोकसिंह राठौर की स्मृति में जिला क्रिकेट एसोसिएशन की संयुक्त सचिव तथा जिला महिला प्रभारी अर्चना राठौर की ओर से की गई।

आज होंगे दो सेमीफायनल एवं  फायनल मुकाबला

आज रविवार को अंतिम दिन दो सेमीफायनल एवं फायनल मुकाबला होगा। मैच को देखने के लिए प्रतिदिन दोनो जिले के पत्रकारों के साथ दर्शक भी भरपूर आनंद ले रहे है। मैच की कामेंट्री अलग-अलग पत्रकारों द्वारा किए जाने के साथ स्कोरर की भूमिका शंकर परमार एवं विनय वड़खिया द्वारा निभाई जा रहीं है। आज समापन अवसर पर अतिथि के रूप में मप्र शासन के केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, सांसद अनिता चौहान, पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे उपस्थित रहेंगे।