प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की हल-चल पर अलग हट कर,संघर्ष से सिद्धि की विशेष पेशकश संजय जैन-सह संपादक की कलम से
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की हल-चल पर अलग हट कर,संघर्ष से सिद्धि की विशेष पेशकश संजय जैन-सह संपादक की कलम से
नंदलाल यादव का अध्यक्ष होना,कही दूर की कोड़ी तो नही?
झाबुआ/इंदौर। संजय जैन-सह संपादक। उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष विशाल हाड़ा और उनके सलाहकार हर्ष जायसवाल ने 2028 के सिंहस्थ से पहले ही प्रेस क्लब भवन निर्माण के साथ ही, सिंहस्थ में पत्रकारों को परेशानी से बचाने के लिये, असंभव को संभव करने जैसा काम कर डाला है। अब जब मुख्यमंत्री के भाई नंदलाव यादव को ही प्रेस क्लब की साधारण सभा ध्वनिमत से अपना अध्यक्ष चुन लेगी,तो फिर बचा ही क्या है? एक निजी चैनल के सर्वेसर्वा रहे नंदलाल पत्रकार तो थे ही,अब तो वे प्रेस क्लब के अध्यक्ष भी हैं तो सरकार के सारे विभाग,प्रेस क्लब के शरणम गच्छामी होना ही है। यादव के अध्यक्ष बनने का फायदा किसी को ज्यादा तो किसी को कम ही मिलेगा। बिना एक धेला खर्च किये प्रेस क्लब का अपना भवन तो हो ही जाएगा,इसे विशाल हाड़ा अपनी उपलब्धि बताएं तो गलत क्या ही है? मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के एक भाई प्रेस क्लब के मुखिया और दूसरे बड़े भाई नारायण यादव मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी बन गए हैं। यादव परिवार कुश्ती के हर दांव में माहिर तो है ही,नारायण यादव के अध्यक्ष बनने का मतलब है,अब प्रदेश के पहलवानों की पूछपरख बढ़ना तय है।
देर से ही सही,सूर्य की चमक समझ तो आई
उज्जैन के पं.सूर्यनारायण व्यास को 1958 में साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था,लेकिन 1967 में अंग्रेजी को अनिश्चितकाल तक जारी रखने के विरोध में उन्होंने अपना यह सम्मान लौटा दिया था। उनके इस निर्णय के साथ ही उनकी ज्योतिषीय उपलब्धियां अनगिनत भी हैं।भाजपा के पूर्व सीएम पटवा,शिवराज सिंह और उमा भारती जो सोच नहीं पाए थे,वह मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कर दिखाया। देश की आजादी का शुभ मुहूर्त निकालने वाले पंडित सूर्य नारायण व्यास का निवास भारती-भवन अब संग्रहालय बनेगा। कहां तो शिवराज सरकार के वक्त रोड चौड़ीकरण में भारती- भवन सूची में था और अब उनके पुत्र राजशेखर व्यास ने सिंहस्थ संबंधी बैठक में,जब भारती-भवन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी तो,उज्जैन के संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने भारती भवन को संग्रहालय के रूप में सहेजने का तुरंत निर्णय भी ले लिया।
आपको बता दे कि 81 साल पहले उन्होंने क्षिप्रा तट पर विक्रम उत्सव मनाया,घी के दीए जलाए, विक्रम संवत के लिए जन जागरण भी किया था। मुख्यमंत्री यादव के भरोसेमंद अधिकारी संभागायुक्त सिंह कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी इस मामले में एकमत थे। भारती भवन को संग्रहालय के रूप में सहेजने का यह निर्णय उज्जैन के आमजन का दिल जीतने वाला भी है।
राजस्व मंत्री ने.... सीएम को नाराज कर दिया
मंत्रियों के विभागों की समीक्षा बैठक में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के जवाबों से मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव नाराज हो गए। उन्होंने मुख्य सचिव अनुराग जैन की तरफ देखकर आश्चर्य व्यक्त किया और कहा कि यह सब क्या है....? कैसे हो रहा है....? और 2 साल में कोई भी लक्ष्य पूरा नहीं हुआ। अभी तक की समीक्षा बैठकों में यदि मुख्यमंत्री सबसे ज्यादा जिस विभाग से नाराज हुए हैं तो वह राजस्व विभाग ही है। मुख्यमंत्री की बात से मुख्य सचिव भी तनाव में आ गए।
ऐसा क्यों किया नगर अध्यक्ष ने
अभी हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव बीसीसी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। अन्य वरिष्ठ नेताओं की बैठक व्यवस्था को लेकर गड़बड़ी ना हो इसलिये कुर्सियों पर नेताओं के नाम की पर्ची भी लगा दी गई थी। जिस कुर्सी पर भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे के नाम की पर्ची लगी थी,उस पर्ची को निकाल कर किसीनेे पीछे वाली कुर्सी पर चिपका दी। लेकिन कार्यकर्ता यह अब तक समझ नहीं पाए है कि ऐसी बचकानी हरकत क्यों की गयी और किसने की?

