अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल, झाबुआ — ISO प्रमाणित, विश्वस्तरीय CBSE स्कूल
अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल, झाबुआ — ISO प्रमाणित, विश्वस्तरीय CBSE स्कूल
धनश्री लटटू द्वारा 2 दिवसीय क्लासरूम हैंडलिंग टीचर्स ट्रेनिंग सफलतापूर्वक हुई संपन्न
झाबुआ।संजय जैन-सह संपादक। अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल, झाबुआ में शिक्षकों की पेशेवर गुणवत्ता को एक नई ऊँचाई देने हेतु दो दिवसीय क्लासरूम हैंडलिंग एवं प्रभावी शिक्षण कौशल (Classroom Handling & Effective Teaching Skills) पर विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण प्रतिष्ठित शिक्षा विशेषज्ञ धनश्री लटटू द्वारा प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को बदलते शैक्षणिक परिवेश के अनुरूप आधुनिक शिक्षण तकनीकों, विद्यार्थियों के व्यवहार प्रबंधन, कक्षा में सकारात्मक वातावरण निर्माण तथा 21वीं सदी के कौशलों आधारित शिक्षण पद्धतियों से सशक्त करना था।
ट्रेनिंग की प्रमुख विशेषताएँ
-प्रभावी कक्षा प्रबंधन के व्यावहारिक मॉडल
-विद्यार्थियों के विविध व्यवहार को समझने और संभालने के तरीक़े
-आकर्षक, सहभागी और सीखने योग्य कक्षा वातावरण का निर्माण
-माइक्रो-टीचिंग के माध्यम से शिक्षण शैली में सुधार
-बच्चों की भावनात्मक ज़रूरतों को समझते हुए शिक्षण
-समय प्रबंधन एवं लक्ष्य आधारित टीचिंग
-NEP 2020 आधारित आधुनिक शिक्षण दृष्टिकोण
अंकुरम की प्रतिबद्धता
अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल, झाबुआ एक विश्वस्तरीय, ISO प्रमाणित CBSE स्कूल है जो हमेशा अपने शिक्षकों के सतत् व्यावसायिक विकास (Continuous Professional Development – CPD) के लिए प्रतिबद्ध है। स्कूल के संस्थापक डॉ. लोकेश दवे, डायरेक्टर डॉ. चारुलता दवे एवं प्राचार्य डॉ. रितेश लिमये ने इस प्रशिक्षण को विद्यालय की उत्कृष्टता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। विद्यालय भविष्य में भी ऐसे उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा ताकि विद्यार्थियों को सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक अनुभव प्राप्त हो सके।

