ध्वजारोहण के साथ जगद्गुरु रामानन्दा चार्यजी महाराज की 726वीं जयंती की पत्रिका का हुआ विमोचन
ध्वजारोहण के साथ जगद्गुरु रामानन्दा चार्यजी महाराज की 726वीं जयंती की पत्रिका का हुआ विमोचन
अयोध्या सहित देश के अनेक संत को दिया जाएगा न्यौता
झाबुआ/थांदला।कमलेश जैन। धर्म नगरी थांदला में हिन्दू सनातन धर्म प्रेमी बंधुओं ने आगामी 9 व 10 जनवरी को जगद्गुरु 1008 स्वामी रामानंदाचार्यजी महाराज की 726वीं जन्म जयंती महोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए समिति संचालक विश्वास सोनी व राजीव सोनी ने बताया कि आज भगवान नरनारायण मंदिर पर पीपलखूंट आश्रम के महंत श्री श्री 108 दयारामदास जी महाराज के विशेष आशीर्वाद से वनांचल के महंत नारायणदासजी महाराज, रघुवीरदासजी महाराज, सुखरामदासजी महाराज, चिंतामणि महाराज, रामदासजी महाराज, बालकदासजी महाराज, रामेश्वरदासजी महाराज, कैलाशानन्दजी महाराज आदि संतों व नगर के सभी सनातन प्रेमी धर्म भक्तों की उपस्थिति में आगामी माह में जगद्गुरू स्वामी रामनन्दाचार्यजी महाराज जन्म जयंती को बड़े पैमाने पर मनाने के लिए कल पत्रिका का विमोचन किया गया। प्रथम आमंत्रण प्रथम पूज्य श्री गणेश मंदिर पर उनके चरणों में अर्पित कर दिया गया, इसी के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित कर देश के संत महात्माओं के साथ वनांचल की धर्म प्रेमी जनता को आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस हेतु धर्म ध्वजा के साथ सनातन प्रेमियों का विशाल चल समारोह बावड़ी मंदिर से नर नारायण मंदिर तक निकाला गया।जहाँ ध्वजा की पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए,भगवान नर नारायण की आरती उतारी गई। उसके बाद सबको महाप्रसादी का वितरण किया गया । समस्त आयोजन नगर के प्रसिद्ध पण्डित द्वारिकाप्रसाद शर्मा के मंत्रोच्चार में सम्पन्न हुए।
यह रहे उपस्थित
जिसमें नगर के बंटी डामोर,अशोक अरोड़ा, पंडित कैलाश आचार्य, महेश गिरी,राजू धानक, सुनील राठौड़,कमलनयन पटेल, जगमोहनसिंह राठौर,डी. के. उपाध्याय, भूषण भट्ट, जितेंद्र राठौड़, महेश नागर, नीरज भट्ट, महेश गढ़वाल,दिनेश नागर,नीरज सोलंकी, पंकज चौरडिया,पवन नाहर,आत्माराम शर्मा, समकित तलेरा,मनोज नागर,जितेंद्र कोठारी,महेंद्र सोनी,विनोद नागर,सुनील सोनी,राजेश डामर,हितेश सोनी,भावेश सोनी,चंचल सोनी, मनीष वाघेला, विवेक व्यास,नितेश सोनी, लाला सोनी,लक्षित सोनी, मुकेश सोनी और कमलेश जैन(दाई जी)आदि बड़ी संख्या में हिन्दू धर्म प्रेमी उपस्थित थे।
यह है आयोजन की रूपरेखा
जगद्गुरु स्वामी रामनन्दाचार्यजी महाराज के हिन्दू धर्म जागृति व समाज में नवचेतना का संचार करने के अथक प्रयासों व उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए विश्वास सोनी ने उन्हें समाज के लिए वरदान महापुरुष बताया। वही उनके जन्म जयंती पर होने वालें आयोजन को लेकर राजीव सोनी ने कहा कि आगामी 9 जनवरी 2026 को राम जन्मभूमि के संत सहित देश के अनेक स्थानों से संतों का आगमन थांदला की धर्मधरा पर होगा। रात्रि में महाकाल के परम भक्त नितिन बागवान की टीम द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। 10 जनवरी को नगर प्रातः 8 बजे शोभायात्रा का आयोजन व संत महात्माओं के उद्बोधन होंगें। उसके बाद महाआरती व विशाल भण्डारें का आयोजन होगा। संत महात्माओं को दक्षिणा देकर, उन्हें विदाई दी जाएगी। आयोजन समिति ने उक्त समस्त आयोजन में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

