विश्व पूज्य दादा गुरूदेव श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी मसा की 200 वीं जन्म शताब्दी निमित्त गुरूदेव की भव्य चित्र प्रदर्शनी 9 दिसंबर को बावन जिनालय से शहर में निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

झाबुआ।संजय जैन-सह संपादक। प्रातः स्मरणीय विश्व पूज्य दादा गुरूदेव श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी मसा द्वारा प्रतिष्ठित जैन तीर्थ श्री ऋषभदेव बावन जिनालय में विश्व वंदनीय परम् पूज्य दादा गुरूदेव श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी मसा की 200वीं जन्म शताब्दी महोत्सव निमित्त दादा गुरूदेव के हस्त निर्मित 421 चित्रों की भव्य प्रदर्शनी का आयोजन 9 दिसंबर, मंगलवार को किया जा रहा है।    

इनकी पावन प्रेरणा से लगने जा रही है प्रदर्शनी

जानकारी देते हुए संघ के प्रवक्ता संजय जगावत और मीडिया प्रभारी रिंकू रुनवाल ने बताया कि यह भव्य चित्र प्रदर्शनी पूज्य मुनिराज डॉ. श्री लाभेश विजयजी मसा एवं पपू मुनिराज श्री ललितेश विजयजी मसा की पावन प्रेरणा एवं राष्ट्रसंत शिरोमणि आचार्य देवेश श्रीमद् विजय हेमेन्द्र सूरीश्वरजी मसा एवं ज्योतिष सम्राट पूज्य आचार्य श्रीमद् विजय ऋषभचन्द्र सूरीश्वरजी मसा के समुदायवर्ती एवं पपू गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् विजय हितेशचन्द्र सूरीश्वरजी मसा के आज्ञानुवर्ती पपू मुनिराज पुष्पेन्द्र विजयजी मसा ‘पराग’, श्री राघवेन्द्र विजयजी मसा तथा श्री जीतचन्द्र विजयजी मसा और पपू साध्वी पुष्पा श्रीजी मसा की सुशिष्या पपू साध्वी रत्नरेखा श्रीजी मसा आदि ठाणा-3 की निश्रा में लगाई जाएगी।      

 यह है कार्यक्रम की रूपरेखा        

निर्धारित कार्यक्रम के तहत 9 दिसंबर, मंगलवार सुबह 8.30 बजे से राजवाड़ा से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो बैंड-बाजों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी। 9.15 बजे बावन जिनालय में प्रदर्शनी का उद्घाटन, 9.30 बजे उपाश्रय में मुनिराज एवं साध्वी भगवंत के प्रवचन होंगे। 10.30 बजे से जैन धर्मशाला में नवकारसी का आयोजन होगा। दादा गुरूदेव के हस्त निर्मित 421 चित्रों की प्रदर्शनी समाजजनों एवं गुरू भक्तों के दर्शनार्थ सुबह 10 बजे से रात 8.30 बजे तक रहेगी। यह प्रदर्शनी बावन जिनालय स्थित श्री राजेन्द्र सूरी पोषधशाला भवन में अवलोकनार्थ रहेगी।    

यह है लाभार्थी

नवकारसी के मुख्य लाभार्थी स्व. मनोरमादेवी सरदारमल नाहटा की स्मृति में नाहटा परिवार एवं शर्मिष्ठादेवी केशरीरमल रांका परिवार झाबुआ-पारा तथा जैन श्री संघ रहेगा। उक्त संपूर्ण कार्यक्रम के संयोजक कमलेश कोठारी,निखिल भंडारी, पंकज दयड़ा एवं प्रतीक मुथा रहेंगे। वहीं संपूर्ण आयोजन जैन श्वेतांबर श्री संघ द्वारा किया जाएगा।