शनिवार की रात मेघनगर सजेली के जंगल मे गोवंश काटने वाले गरोह का हुआ पर्दा फास-3 आरोपी गिरफ्तार
शनिवार की रात मेघनगर सजेली के जंगल मे गोवंश काटने वाले गरोह का हुआ पर्दा फास-3 आरोपी गिरफ्तार
झाबुआ।संजय जैन-सह संपादक। जिले के मेघनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सजेली के जंगलों में शनिवार की रात गोवंश काटने वाले गरोह का पर्दा फास हुआ है।हिन्दू संगठनों की शिकायत पर मेघनगर पुलिस थाना ने टीम गठित कर सजेली के जंगल में छापामार कार्यवाही की।
3 आरोपी गिरफ्तार और 4 फरार हुए
जिसमे मौके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और ही अन्य 4 मौके का फायदा उठाकर गोवंश तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए। मौके से 5 से अधिक जिंदा गाये एवं 2 मृत गायों के गोवंश के अवशेष बरामद किये गए साथ ही 6 दो पहिया वाहन एवं 1 दर्जन से अधिक धारदार हथियार पुलिस ने किए जप्त कर लिए है।
पूछताछ जारी है
शनिवार देर रात पकड़े गए आरोपियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी बरखड़े ने बताया कि गोवंशों का पोस्टमॉर्टम करने सेपल भेज दिए गए है। पकड़े गए आरोपियों पर गोवंश प्रतिषेध अधिनियम 2010 धारा 6 में मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए आरोपियों से पूरे गिरोह के बारे में पूछताछ जारी है।

