किसानों के खाद की कीमत एवं बिजली कटौती को लेकर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

झाबुआ।संजय जैन। सह संपादक।  जिले भर में किसानों के साथ हो रहे अन्याय एवं जिले भर में अवैध शराब विक्रय को लेकर कल प्रदर्शन किया गया,उक्त महा आंदोलन का नेतृत्व  जिला युवा कांग्रेस झाबुआ  के जिला अध्यक्ष नटवर डोडियार ने किया। जिसमें जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की अनुविभागीय अधिकारी एवं प्रशासन के साथ तीखी बहस हुई और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने को लेकर अड़े रहे। जिसके बाद सभी पदाधिकारी ने आक्रोशित भाषण दिया और किसानों के अधिकार के लिए नारे एवं प्रदर्शन किया।      

एसडीएम को दी चेतावनी

जिला अध्यक्ष नटवर डोडियार ने एसडीएमको चेतावनी दी कि अगर शराब नहीं रुकी,तो हम उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन को रहेगी। किसानों की खाद की किल्लत दूर होनी चाहिए और बिजली समय पर आनी चाहिए वरना हम खुद अधिकारों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगें। हम आज मांगों को लेकर 100- 200 लोग आए हैं लेकिन अगर हमारी बातें नहीं मानी गई तो हम 2000 लोग भी आ सकते हैं।

जिले भर में पुतले जलाएंगे

जिला प्रवक्ता अधिवक्ता लौकेन्द्र बिलवाल ने कहां  कि बिजली कटौती को लेकर और खाद की किल्लत और अवैध शराब विक्रय को लेकर किसान और युवाओ की परेशानी का निराकरण नहीं हुआ तो, हम जिले भर में पुतले जलाएंगे। थांदला विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी जमीन पर जो किसानों के साथ अन्याय हो रहे हैं उनके खिलाफ हम जिले भर में लड़ेंगे।                      

यह थे उपस्थित

जिला स्तरीय इस महा आंदोलन में जिला उपाध्यक्ष अनिल डामोर,जिला महासचिवगण इस्तियाक कुरैशी,रोशन बारिया, विधानसभागण अध्यक्ष दरियाव सिंगाड़,अक्षय कामलिया,उपाध्यक्ष अनिल डामोर,वीरेंद्र बारिया,पंकज  डोडियार आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष खुना गुड़िया,NSUI जिलाध्यक्ष नरवेश अमलियार,IT सैल अध्यक्ष ओवेश खान,शहर अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौर,शहर उपाध्यक्ष वसीम सैयद,ब्लॉक अध्यक्षगण भमर मखौड़,अनिल वसुनिया, गणेश मुनिया,अविनाश मुनिया,अविनाश भूरिया, शिवपाल डामोर,आनसिंग वसुनिया,कैलाश मेडा, राजा कुरैशी,पुनीत भानपुरिया,महेश अमलियार,कमलेश बिलवाल,आदेश भूरिया, अनिल वसुनिया,पंकज सारेल,विज़न ताहेड, मुकेश कातिजा ,राहुल वड़किया,धनजी भूरिया, राकेश भाबर एवं अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।उक्त सम्पूर्ण आंदोलन की जानकारी जिला प्रवक्ता अधिवक्ता लौकेन्द्र बिलवाल ने प्रदान की ।