सरकार ने 30 नवंबर तक दिए थे ई-केवाईसी के आदेश,आज एक दिसंबर से बंद हो सकता है गैस कनेक्शन

उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई एजेंसी रोकेगी गैस सिलेंडर रिफिलिंग- अपात्र उपभोक्ता योजना से हो गए बाहर

झाबुआ। संजय जैन-सह संपादक।   जिले में रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को आधार प्रमाणीकरण यानी ई-केवाईसी 30 नवंबर तक कराना अनिवार्य था। लेकिन इसके बावजूद हजारों ग्राहकों ने अब तक इसे नहीं करवाया है। इसके चलते उनके गैस की रिफिलिंग एजेंसियों ने बंद कर दी है। जबकि सरकार ने इन्हें डेढ़ साल पहले ही ई-केवायसी कराने के निर्देश दिए थे। मगर इसके बावजूद ग्राहकों द्वारा लापरवाही बरतने से अब उनके सिलेंडर भरवाने पर संकट खड़ा हो गया है। वहीं गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को फोन करके ई-केवायसी कराने पर ही सिलेंडर मिलने की चेतावनी दी जा रही थी।

गैस एजेंसी से हो रही थी निशुल्क ई-केवायसी

उल्लेखनीय है कि सालों से दो नामों से गैस कनेक्शन का उपयोग कर रहे थे।  जिसमें कई उपभोक्ता शहर में रहते नहीं थे या फिर मृत हो चुके थे।  लेकिन उनके परिवार के लोग गैस सिलेंडर भरवाने के साथ ही सरकार की सब्सिडी का लाभ ले रहे थे। इसलिए सरकार ने उपभोक्ता की ई-केवाईसी की जाना अनिवार्य किया था। इसी के तहत सरकार ने सख्ती दिखाते हुए ई-केवायसी करवाई जा रही थी। इससे अपात्र उपभोक्ता बाहर हो गए,अब सब्सिडी का लाभ भी सही व्यक्ति तक पहुंचेगा। सरकार के इस फरमान के बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप है। पात्र हितग्राही तो एजेंसियों पर ई-केवाईसी कराने के लिए पहुंच रहे थे,लेकिन अन्य लोग घबरा रहे हैं।

आज एक दिसंबर से बंद हो सकते हैं गैस कनेक्शन

जिले में कई गैस एजेंसियों का संचालन हो रहा है,जिनके लाखों उपभोक्ता हैं। शहर से लेकर गांवों में गैस एजेंसियों के लाखों उपभोक्ता हैं। एजेंसी द्वारा इन उपभोक्ताओं को डेढ़ साल पहले ई-केवायसी कराने के निर्देश दिए थे। जिनमें से करीब 65 प्रतिशत ही लोगों ने ही ई-केवायसी करवाई है। बाकी के हजारो उपभोक्ताओं ने आधार प्रमाणीकरण का कार्य नहीं कराया है। इसके चलते शासन के निर्देशानुसार इन ग्राहकों के गैस सिलेंडर रिफिल करना,एजेंसी ने बंद कर दी है। साथ ही अब उनकी सरकार से गैस की सब्सिडी भी बंद होने की स्थिति में आ गई । शासन ने 30 नवंबर तक ई-केवायसी कराने का अल्टीमेटम दिया था।  इसके बाद आज 1 दिसंबर से ई-केवाईसी नहीं कराने वालों के गैस कनेक्शन भी बंद भी किए जा सकते हैं।

मोबाइल पर ई-केवायसी की ऑनलाइन प्रक्रिया

-सबसे पहले आपको वेबसाइट पर जाना होगा।
-अब आपको अपनी गैस कंपनी का एप डाउनलोड करना होगा।
-अब आपको उस ऐप को ओपन करना है,इसके बाद अपना वही नंबर दर्ज करना है,जो एलपीजी आईडी में है।
-फिर आधार ऑथेंटिकेशन या ई-केवायसी विकल्प चुनें।
-अब आधार फेस आरडी ऐप के माध्यम से चेहरे की पहचान पूरी करें।
-सबसे पहले आपको निकटवर्ती गैस एजेंसी पर जाना होगा।
-अब वहां पर आपको अपना कार्ड जो गैस कनेक्शन के समय दिया गया था,वह प्रस्तुत करना होगा।
-फिर आपको अपना आधार कार्ड देना होगा।
-इसके बाद आपका फिंगर लिया जाएगा और आपका केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर दिया जाएगा।

ई-केवायसी 30 नवंबर तक कराना अनिवार्य था

शासन ने प्रत्येक गैस उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराना 30 नवंबर तक अनिवार्य किया था। गैस एजेंसियों पर इसकी सुविधा उपलब्ध थी। ई-केवायसी कराने वाले लोगों को ही नियमित रूप से गैस सिलेंडरों को भराने और सब्सिडी का लाभ मिलता रहेगा।

महेश बड़ोले- प्रभारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी-खाद्य विभाग,झाबुआ

उपभोक्ताओं से ई-केवाईसी करने के लिए कहा जा रहा था

प्रत्येक गैस उपभोक्ता को ई-केवायसी  30 नवंबर तक करवाना जरूरी था। करीब 68 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही ई-केवायसी करवाई है। शासन के निर्देशानुसार इन लोगों की गैस सिलेंडर रिफिलिंग रोक दी गई है। जिन्हें फोन करके ई-केवाईसी कराने के लिए कहा जा रहा था। यदि ई-केवायसी नहीं कराते हैं तो सिलेंडर नहीं मिलने के साथ ही शासन की सब्सिडी भी बंद हो जाएगी।

एलएस राठौर- जिला उपभोक्ता भंडार,झाबुआ