BLO भुवान सिंह जो 18 नवंबर को हुए निलंबित और अगले ही दिन 19 नवंबर को हुई उनकी मौत  किया था निलंबित झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना ने 

 झाबुआ।संजय जैन-सह संपादक। आलीराजपुर जिले के ग्राम डेडरवासा के रहने वाले शिक्षक भुवान सिंह चौहान का निधन हो गया। उनकी ड्यूटी झाबुआ विधानसभा क्षेत्र में BLO के रूप में SIR के कार्य में लगी थी।

किया था निलंबित कलेक्टर नेहा मीना ने

भुवान सिंह चौहान को एक दिन पहले ही मंगलवार को कार्य में लापरवाही बरतने के चलते झाबुआ जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर नेहा मीना ने निलंबित किया था। आपको  बता दे कि बोरी क्षेत्र झाबुआ विधानसभा में आता है, इसलिए जिला निर्वाचन अधिकारी झाबुआ कलेक्टर है।        

आमजन में बना हुआ है चर्चा का विषय

आमजन में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि निलंबन की जानकारी के बाद से भुवानसिंह काफी असहज महसूस कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को उन्हें चक्कर आ रहे थे,उसी दौरान वे सीढ़ियों से उतर रहे थे तब उनका पैर फिसल गया। परिजन उन्हें तुरन्त बोरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।