इंदौर नगर के श्री मनमोहन पार्श्वनाथ जिनालय की भव्य प्रतिष्ठा 16 नवंबर, 2025 को
इंदौर नगर के श्री मनमोहन पार्श्वनाथ जिनालय की भव्य प्रतिष्ठा 16 नवंबर, 2025 को
झाबुआ।संजय जैन-सह संपादक। सौधर्म बृहत्त- तपागच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्रीमदविजय जयानन्द सुरिश्वर जी महाराज साहेब एवं आचार्य भगवंत श्रीमद्विजय दिव्यानंद सूरीश्वर जी महाराज साहेब आदि विशाल श्रमण श्रमणी भगवंतो की पावनकारी शुभ निश्रा में इंदौर नगर के श्री मनमोहन पार्श्वनाथ जिनालय की भव्य प्रतिष्ठा 16 नवंबर, 2025 को सम्पन्न होने जा रही है। प्रतिष्ठा में सम्मिलित होने के लिए झाबुआ श्री संघ को भावभरा निमंत्रण देने के लिए इन्दौर श्रीसंघ के वरिष्ठ पदाधिकारी धनराज संघवी, जिनेन्द्र कुमार चौधरी एवं आनंदीलाल अंबोर इंदौर से कल पधारे थे। झाबुआ श्री संघ अध्यक्ष संजय मेहता उपाध्यक्ष मुकेश रुनवाल, नरेंद्र संघवी, मुकेश लोढ़ा ,महेश जैन ,राजेन्द्र लालन, कमलेश कोठारी, हेमेन्द्र संघवी, अनिल रुनवाल कमलेश भंडारी, कैलाश कटारिया, इन्द्रसेन संघवी शरद रुंगरेचा, रमेश छाजेड़, चिराग जैन और संजय जगावत-प्रवक्ता आदि उपस्थित थे। मनमोहन पार्श्वनाथ सोसाइटी में होने वाली प्रतिष्ठा का झाबुआ श्री संघ को भावभरा आमंत्रण दिया।
बहुमान किया
इंदौर से पधारे श्रीसंघ के वरिष्ठ धनराज संघवी , जिनेन्द्र चौधरी एवं आनंदीलाल अंबोर का झाबुआ श्रीसंघ की ओर से श्रीसंघ अध्यक्ष संजय मेहता एवं पदाधिकारियों ने शाल श्रीफल एवं तिलक निकालकर बहुमान किया।

