देव उठनी ग्यारस पर हुए तुलसी विवाह शुरू-बाजार में रहेगी रौनक
देव उठनी ग्यारस पर हुए तुलसी विवाह शुरू-बाजार में रहेगी रौनक
झाबुआ। संजय जैन-सह संपादक। नगर में देवउठनी ग्यारस पर मांगलिक आयोजनों सहित विवाह आयोजनों की शुरुआत हुई। कई परिवारों में तुलसी विवाह के आयोजन हुए। नगर में सुबह से ही पर्व को लेकर उत्साह देखा गया। नगर में फूल मालाओं सहित गन्ने और फलों की खूब बिक्री हुई। शनिवार शाम को सैकड़ों परिवारों ने अपने घर के बाहर पूजन किया और आतिशबाजी की।
व्यापरियों में उत्साह
देवउठनी ग्यारस के साथ ही शादियों के सीजन होने से बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी हुई है। ग्राहकों की भीड़ के चलते व्यापरियों में उत्साह है। देवउठनी ग्यारस के बाद शुरू हुए शादियों के आयोजन की वजह से व्यापार में रौनक है। दुकानों पर खरीददारों की भीड़ है। इस बार शादियों के मुहूर्त पर्याप्त होने से वर्तमान में बाजार में रेडीमेड मार्केट,आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सहित बर्तन बाजार में जमकर खरीदारी चल रही है।
पूजन के बाद हुईं आतिशबाजी
शनिवार शाम को नगर सहित ग्रामीण अंचलों में हजारों परिवारों ने विधि विधान से पूजन किया। परिवारों ने तुलसी पूजन कर गन्ने की पूजा करते हुए देव उठाए। आंवला चावला बोर भाजी उठो देव घंटाल बाजी का उच्चारण करते हुए विधि विधान के साथ पूजन किया। महिलाओं में बताया कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु चार मास बाद योग निद्रा जागते हैं और फिर अपने भक्तों की प्रार्थना सुनते हैं। इस दिन से शुभ कार्य,जैसे विवाह, मुंडन, उपनयन संस्कार, गृह प्रवेश इत्यादि शुरू हो जाते है। इस दिन उनकी विशेष पूजा का विधान है।

