खबर का असर : मेघनगर पुलिस का छेड़छाड़ करने वाले आरोपी पर बड़ा एक्शन-रेहान खान का निकाला सार्वजनिक जुलूस

 झाबुआ/मेघनगर। संजय जैन-सह संपादक। आपको बता दे कि कल इसी दैनिक संघर्ष से सिद्धि समाचार पत्र ने नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक का सार्वजनिक जुलूस निकालते हुए,इसके घर पर बुलडोजर चलाने का समाचार गुरुवार को प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशन के बाद मेघनगर पुलिस ने पुलिस नाबालिक युवती से छेड़छाड़ करने वाले विधर्मी आरोपी रेहान खान के खिलाफ  कड़ा एक्शन लेते हुए नगर में सार्वजनिक जुलूस निकालकर,ऐसे आरोप करने वालो को कड़ा संदेश देने का कार्य किया । विगत कई दिनों से झाबुआ जिले में असामाजिक तत्वों के द्वारा जबरन माहौल खराब करने वाली घटनाएं की जा रही है,लेकिन पुलिस भी ऐसे बदमाशों के विरुद्ध लगातार सख्त रुख अख्तियार कर रही है।

महिला और बालिकाओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता

गुरुवार को मेघनगर पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपी का जुलूस निकालते हुए न्यायालय में पेश किया।  पुलिस की इस कार्यवाही से महिला और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर उनकी सजगता दिखाई दी है। नवागत पुलिस अधीक्षक के आने के बाद से पुलिस की कार्यशैली में काफी सजगता दिखाई दे रही है। इसके चलते अब कोई भी अपराधी नहीं बच पाता है। इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला और बालिकाओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है,आरोपी को जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाना हमारा उद्देश्य भी है। पुलिस पीड़ित व उसके परिवार को न्याय दिलाने के जनता के लिए हमेशा सहयोगी रहेगी।