दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के बाद लेडी सिंघम नेहा बिरला ने अपने चिर परिचित अंदाज में चोरी-आगजनी की घटना को चैलेंज के रूप में स्वीकारा-अपनी टीम के साथ और अधिकारियों के मार्ग दर्शन में आरोपियों को तुरन्त खोज निकाला

झाबुआ। संजय जैन-सह संपादक।   25 अक्टूबर की रात को थाना कल्याणपुरा के कस्बे स्थित पुराना बस स्टैंड पर किराना व्यापारी की दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरों ने दुकान से करीब 5 हजार नगदी चोरी कर दुकान में और व्यापारी की ईको गाड़ी में आग लगा दी थी।

चिर परिचित अंदाज में लेडी सिंघम थाना प्रभारी ने स्वीकारा चेलेंज

उपरोक्त घटना को लेकर पूरे जिले में काफी हो-हल्ला मचा और बाजार भी बंद हुए थे। पुलिस के खिलाफ  प्रदर्शन आंदोलन,सब कुछ हुआ साथ ही थाना प्रभारी नेहा बिरला को हटाने की मांग भी उठी थी। अपने चिर परिचित अंदाज में लेडी सिंघम नेहा बिरला ने इस बड़ी घटना को भी चैलेंज के रूप में स्वीकारा ओर आरोपियों को अपनी टीम के साथ जिले के अधिकारियों के सतत मार्गदर्शन में पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

उक्त घटना के संबंध में थाना कल्याणपुरा में अपराध दर्ज कर थाना प्रभारी नेहा बिरला के द्वारा विवेचना प्रारंभ की गई। उक्त चोरी की घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु टीमें गठित की। पुलिस टीमों ने क्षेत्र में लगातार सर्चिंग की,सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों से महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त की। इस पर कल्याणपुरा पुलिस द्वारा आरोपी ईश्वर एवं कैलाश को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1-ईश्वर पिता मोहन परमार,उम्र 19 वर्ष,निवासी अथमना फलिया-कल्याणपुरा
2-कैलाश पिता मन्नु गरवाल,उम्र 35 वर्ष,निवासी-संदला

बदले की भावना के चलते घटना को दिया अंजाम

पूछताछ में आरोपी ईश्वर ने बताया कि दुकान मालिक उसके भाई से दुकान और घरेलू कार्य करवाते समय बार-बार अपमानित करने एवं आवश्यकता के समय गाड़ी उधार नहीं देने के कारण मैंने कैलाश के साथ मिलकर बदले की भावना से घटना को अंजाम दिया। साथ ही कैलाश को पैसों की आवश्यकता होने से हम दोनों ने मिलकर होंडा शोरूम पर भी चोरी का प्रयास किया। बाद में किराना व्यापारी की दुकान से 5 हजार चुराकर,उस दुकान और वाहन में आग लगा दी।

इनका कार्य रहा सराहनीय

इस कार्यवाही में अनुविभागिय अधिकारी पेटलावद सुश्री अनुरक्ति साबनानी के मार्गदर्शन में लेडी सिंघम थाना प्रभारी निरिक्षक नेहा बिरला,उनकी टीम उनि. शिवकुमार सिंह कुशवाह,सउनि उमेश मकवाना,सउनि जगदीश नायक,आर.राजेन्द्र,आर.रवि,थाना रायपुरिया टीम,एसआईटी टीम झाबुआ,निरी.दिनेश शर्मा,उनि बृजेन्द्र छाबरिया,उनि एडमिरल तोमर,प्रआर.रतन,आर.गमतु का महत्वपुर्ण योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पूरी टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गई।