रविवार से पिपलखुटा मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव के साथ विशाल भण्डारा का आयोजन प्रारम्भ
थांदला।कमलेश जैन। श्री हनुमंत निवास आश्रम पिपलखुटा व श्री नर्मदा विरक्त मण्डल द्वारा सिद्ध क्षेत्र पिपलखुटा में तीन दिवसीय भक्तिमय आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए मंदिर के महंत 1008 श्री दयारामदासजी महाराज ने बताया कि कल 26 अक्टोबर लाभ पंचमी के दिन श्रीराम यज्ञ के साथ आयोजन की शुरुआत की गई। आज 28 व कल 29 अक्टोबर को भामल टीम द्वारा सत्यवीर तेजाजी महाराज के नाटक का मंचन किया जाएगा। 29 अक्टोबर को रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन एवं संतो और महात्माओं का आगमन भी होगा। 30 अक्टोबर को विभिन्न स्थानों से आने वालें संतों का सत्कार एवं सम्मान भेंट देकर किया जाएगा। साथ ही इसी दिन प्रातःकाल सभी संतों व गुरुभक्तों की उपस्थिति में श्रीराम यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ भगवान को छप्पन भोग अर्पण कर दोपहर 12 बजे महा आरती के पश्चात अन्नकूट व विशाल भण्डारें का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी धार्मिक आयोजन में उपस्थित होकर सभी भक्तों से धर्मलाभ लेने का निवेदन किया है।
भोला भण्डारा परिवार भी देगा सेवा
अमरनाथ यात्रा के दौरान चंदनवाड़ी में विशाल लंगर लगाने वाला भोला भण्डारा परिवार दाहोद,गोधरा, लिमखेड़ा,झाबुआ, कल्याणपुरा और थांदला भी इस धार्मिक महायज्ञ में शामिल होकर धर्मलाभ लेते हुए महंत दयरामदासजी महाराज के निर्देशन में अपनी सेवा देगा। भोला भण्डारा परिवार के संचालक विक्की शर्मा,राजा शर्मा, दुर्गेश महाराज, गुन्नू महाराज , बाबू ठाकुर,मंगल काका, पवन नाहर, श्रीमंत अरोड़ा और कमलेश जैन (दाईजी) ने सभी भोलें भण्डारा परिवार सदस्यों व भोलें भक्तों से इस धार्मिक तीर्थ पर होने वालें अनुष्ठानों में तन-मन-धन से सहयोग देकर पुण्यार्जन करने का आग्रह किया है।

