आज होगा अशोकनगर मध्य प्रदेश में आईजा का अद्भुत और भव्य राष्ट्रीय सम्मेलन
आज होगा अशोकनगर मध्य प्रदेश में आईजा का अद्भुत और भव्य राष्ट्रीय सम्मेलन
झाबुआ।संजय जैन-सह सपादक। आज अशोकनगर मध्य प्रदेश में आईजा का अद्भुत और भव्य राष्ट्रीय सम्मेलन हेतु सभी जैन पत्रकार प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया के सम्पूर्ण भारत वर्ष से कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करायेंगें। आईजा परिवार सभी साथियों का स्वागत, वंदन और अभिनन्दन करता है।
नित्य जैन धर्म की महिमा का वखान करने में कोई भी कसर नही छोड़ेंगे
आईजा परिवार का सभी से निवेदन है कि जैसा कि आप सभी को विदित है कि आज 5 सितंबर रविवार को अशोकनगर मध्य प्रदेश में भव्य राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। जिसको सम्पूर्ण भव्यता प्रदान करना हम सभी साथियों की नैतिक जिम्मेदारी है।यह कार्यक्रम पूरी तरह से जैन धर्म को समर्पित है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सच्चे देव गुरु एवं जैन धर्म की प्रभावना को समूचे भारत वर्ष मै पहुंचाना ही है। आईजा परिवार को पूरा विश्वास है कि सभी सम्माननीय साथी अपनी अपनी लेखनी के माध्यम से संपूर्ण भारत वर्ष में नित्य जैन धर्म की महिमा का वखान करने में कोई भी कसर नही छोड़ेंगे।
इनकी रहेगी उपस्थिति
आज आयोजित होने जा रहे जैन जर्नलिस्ट जैन पत्रकार (आईजा) के राष्ट्रीय सम्मेलन में सबके हृदय प्रिय संस्थापक अध्यक्ष, संचालक और राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया, प्रदेश अध्यक्ष राजीव सेनानी,राष्ट्रीय सलाहकार प्रदीप जैन,राष्ट्रीय महामंत्री महावीर श्रीमॉल , संरक्षक पवन नाहर,महा सचिव अंकित जैन , प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय जैन (जगावत),कमलेश जैन (दाई जी),प्रदेश प्रवक्ता अनूप भंडारी,उमेश जैन सहित महिला विंग की अध्यक्ष रुचि चोविश्या , मीना सिंगी, महासचिव डॉ. किरण जैन और समस्त पदाधिकारीयो की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

