मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा अनुसार गौशाला को स्वालंबी बनाने में हर संभव प्रयास करेंगे:-संजय राठौर 

आशीष वाणी जिला ब्यूरो आलीराजपुर:- शासकीय गोवर्धन गौशाला सोमकुआ आली रोड का विगत पांच माह से जनसहयोग से गौसरंक्षण संवर्धन जनसेवा परमार्थ समिति आलीराजपुर के द्वारा संचालन व्यवस्था की जा रही थी।
कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर जी द्वारा दिनांक 18 सितंबर 2025 को आयोजित गोपालन एवं पशुधन समिति की बैठक में शासकीय गोवर्धन गौशाला में गौसरंक्षण संवर्धन जनसेवा परमार्थ समिति आलीराजपुर के किए जा रहे कार्य व्यवस्था की सराहना करते हुए संचालन हेतु देने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर आलीराजपुर के आदेश क्रमांक 1816 दिनांक 24 सितंबर 2025 के अनुसार वर्तमान में निष्क्रिय कोदली किसान कल्याण एवं शिक्षण समिति से शासकीय गोवर्धन गौशाला के संचालन की व्यवस्था हटाते हुए गौसरंक्षण संवर्धन जनसेवा परमार्थ समिति आलीराजपुर को दी गई है। पूर्व में गौसरंक्षण संवर्धन जनसेवा परमार्थ समिति के द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से गौशाला में एक शेड का निर्माण 5 लाख 50 की लागत से करवाया गया। गौशाला में बिजली की ध्वस्त व्यवस्था को ठीक करवाते हुए वर्षो से बंद सभी पंखों को दुरस्त करवाया साथ ही नगर पालिका विद्युत मंडल के सहयोग ओर भाजपा जिलाध्यक्ष के सहयोग से पांच विद्युत पोल,तीन स्ट्रीट लाइट लगाई,विद्युत डीपी को दुरस्त करवाया ओर 6 सोलर लाइट क्रय की गई जो लगाई जाना है। गौशाला के चारों ओर सुरक्षा के लिए बागड़ बनवाई ओर दो हजार एक सो पौधे लगवाए गए। गौशाला में पाइप की रेलिंग 1 लाख तीन हजार आठ सो के स्क्रैप पाइप क्रय कर सुरक्षा हेतु बनवाई जा रही है । गौमाता के लिए हरे चारे की व्यवस्था हेतु रिक्त भूमि में गन्ना गेड़ी लगवाई जो गौमाताओं को खिलाई जा रही यह व्यवस्था वर्षो तक चलेगी साथ ही कृषि विभाग से बाजरा लाकर बोया गया है। गौमाताओं के लिए प्लास्टिक ड्रम जनसहयोग से प्राप्त कर पीने के पानी ओर भूसा खाने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। गौशाला की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे 4 लगाए गए ताकि उस पर निगरानी रखी जा सके। गौशाला में जनसहयोग से सीमेंट कुर्सियां 25 नग स्थापित की जाना है वर्तमान में 9 कुर्सियों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। गौशाला में एक अतिरिक्त शेड कम सभा मंडप निर्माण प्रस्तावित होकर शासन के सहयोग से करवाया जावेगा। गौशाला में वृद्धा आश्रय निराश्रित आश्रय, निःशुल्क भोजन प्रसादी ग्रहण स्थल गुरुकुल की स्थापना ओर गौमाता का एवं अन्य मंदिर निर्माण प्रस्तावित होकर शासन ओर जनसहयोग से गौसंवर्धन बोर्ड ओर जिला प्रशासन की विधिवत अनुमति प्राप्त कर निर्माण करवाया जावेगा। गौशाला में केवल एक भंडार गृह है जो पर्याय नहीं है एक ओर ग्राम पंचायत मनरेगा निधि से बनवाया जाएगा उसकी कार्यवाही की जाना है। गौमाता खुले में विचरण कर सके इसलिए चारों ओर तार फेंसिंग या प्री कास्ट बाउंड्री वाल निर्माण कार्य करवाना है जो विधायक, सांसद निधि से करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे है। गौशाला में एक बगिया मां के नाम बनाया जाना प्रस्तावित है जो शासन ओर जनसहयोग से बनाई जावेगी।

गौशाला ने ओटोमेटिक पानी की व्यवस्था करना है

एक जानकारी में गौसरंक्षण संवर्धन जनसेवा परमार्थ समिति आलीराजपुर के उपाध्यक्ष धवन माहेश्वरी ने बताया कि शासकीय गोवर्धन गौशाला को प्रदेश में आदर्श गौशाला के रूप में ख्याति मिल सके उसके लिए शासन एवं जनसहयोग से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर बड़े स्तर पर निर्माण ओर परमार्थ के कार्य करवाए जाएंगे उसमें कोई कौर कसर नहीं छोड़ेंगे। गौसरंक्षण संवर्धन जनसेवा परमार्थ समिति आलीराजपुर के अध्यक्ष संजय राठौर ने बताया कि हमारे प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव की मंशा अनुसार शासकीय गोवर्धन गौशाला को स्वालंबी गौशाला बनाने के लिए शासन ओर जनसहयोग के साथ ही अन्य गौशालाओ से निरंतर संपर्क कर उत्पादन इत्यादि के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे ताकि इस गौशाल को आत्मनिर्भर गौशाला के रूप में पहचान मिले अभी कम से कम छः माह के लिए पर्याप्त चारा भूसा एकत्रित करने का लक्ष्य है और गौशाला में गौमाताओं की संख्या में वृद्धि करने का प्रयास निरंतर समिति के सभी सदस्यों के सहयोग ओर संतजनों के मार्ग दर्शन से किया जा रहा है। जिले एवं अन्य जिले की नगरीय निकायों ओर ग्राम पंचायतों से संपर्क किया जाकर निराश्रित गौमाताओं ओर गौवंश को इस गौशाला में सेवा हेतु छोड़ने का आग्रह किया जावेगा। गौसंरक्षण संवर्धन जनसेवा परमार्थ समिति आलीराजपुर को शासकीय गोवर्धन गौशाला संचालन का आदेश प्रसारित करने हेतु तत्कालीन कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर वर्तमान एसडीएम तपीस पांडे, डॉ खरत पशु चिकित्सा विभाग ओर डॉ बैरवा पशु चिकित्सा विभाग का आभार व्यक्त करते हुए नव आगंतुक जिला कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर जी का हार्दिक स्वागत अभिनंदन यह समिति करती है।