दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा-लेडी सिंघम नेहा बिरला की पैनी नजरो से नहीं बच सके अपराधी..........
त्रिकोणीय प्रेम ने ली दो नाबालिगों की जान-पुलिस ने आरोपियों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के कुछ घंटे बाद ही दबोच लिया.....
झाबुआ। संजय जैन-सह संपादक। जिले के कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा में दो मासूम जिंदगियों को असमय मौत के मुंह में धकेल देने वाला दोहरे हत्याकांड का कल बुधवार को खुलासा कर्तव्यनिष्ठ थाना प्रभारी नेहा बिरला और उनकी कुशल टीम की कड़ी मेहनत से हो गया। आपको बता दे कि पहले तो यह घटना शुरुआत में प्रेम में असफल होकर आत्महत्या का लग रहा था,लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्याकांड में तब्दील हो गया। जिससे पुलिस की इस दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में बेहद आसानी भी हो गई। पुलिस ने जांच करते हुए,इस दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए एक नाबालिग सहित अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
यह था मामला......
26 सितंबर शुक्रवार को थाना कल्याणपुरा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खेड़ा में लिमजी किहोरी के खेत में बास की झाड़ियां के नीचे एक लड़के और एक लड़की का शव पड़ा हैद्वजिनके गले में कपड़े का दुपट्टा बंधा हुआ था। पुलिस की तफ्तीश के बाद मृतक अंकित पिता काँतू पंडा-उम्र 17 वर्ष औऱ मृतिका की पहचान तोला पुत्री जुवान गामोड -उम्र 14 वर्ष निवासी ग्राम खेड़ा के रूप में हुई थी।
लेडी सिंघम के नाम से जानी जाएगी,नेहा बिरला......
शुरुआती में यह मामला आत्महत्या का लग रहा था। पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिपाल सिंह महोबिया तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुरक्ति सबनानी के निर्देशन में होनहार और अनुभवी कल्याणपुरा थाना प्रभारी नेहा बिरला के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी। टीम ने जब काल डिटेल और परिस्थितिजन्य साक्ष्य तलाशे,तब सारी हकीकत टीम के समक्ष आ गयी। इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का खुलासा पीएम रिपोर्ट के बाद,कुछ ही घंटों में हो गया। कल्याणपुरा थाना प्रभारी नेहा बिरला के नेतृत्व में इस सनसनी खेज अनसुलझी दोहरे हत्या की पहेली को इतने अल्प समय मे ही सुलझा लेने से अब वे,आगे आने दिनों में अपराधियों के बीच एक सख्त और कड़क पुलिस अधिकारी के रूप मे और लेडी सिंघम के नाम से भी जानी जाएगी।
यह जानकारी आई सामने-त्रिकोणीय प्रेम के चलते दो नाबालिगों की गयी जान.....
खेड़ा की रहने वाली नाबालिग बालिका मृतिका तोला,मृतक बालिग अंकित से पहले ही किसी विधि विरुद्ध बालक के संपर्क में थी। कुछ समय बाद मृतिका का झुकाव अंकित की तरफ अधिक हो गया। इसी झुकाव के चलते विधि विरुद्ध बालक के मन में तोला और अंकिता को लेकर मन में बहुत अधिक वैमनस्य उत्पन्न हो गया था। उपरोक्त विधि विरुद्ध बालक से 25 सितंबर गुरुवार को रात में मृतक अंकित,उसकी मोटरसाइकिल लेकर गया था,जिसे लेकर दोनों में विवाद हुआ जिससे उसको बदला लेने का एक मौका मिल गया। इस बात का फायदा उठाते हुए प्रेमिका की बेवफाई से आहत अपराधी प्रेमी ने अपने जीजा पिंटू,साथी रमशु और दिलीप को उकसाया कि उसकी गांव में बदनामी हो रही है। ऐसा कहकर उसने उपरोक्त अपने सभी सहभागियों को इक_ा किया,इसके बाद चारों ने गुस्से में अंकित और तोला का गला दुपट्टे से घोट कर उनकी हत्या कर दी। इसी त्रिकोणीय प्रेम के चलते ही दो नाबालिगों की जान चली गयी।
इनका कार्य रहा सराहनीय.......
थाना कल्याणपुरा में अपराध क्रमांक 252/2025 धारा 103/1-238 3/5- बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस का सफल और प्रशंसनीय अनुसंधान पूर्ण होने के सभी आरोपी विधि विरुद्ध बालक,पिंटू-ग्राम खेड़ा,रमसू ग्राम-खेड़ा और दिलीप-ग्राम खेड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया। इस दोहरे हत्याकांड के खुलासे में मुखयत: केल्याणपुरा थाने की गठित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा। टीम में मुख्य भूमिका निरीक्षक कर्तव्यनिष्ठ थाना प्रभारी नेहा बिरला,उप निरीक्षक शिवकुमार सिंह कुशवाह,सहायक उप निरीक्षक जगदीश नायक,सहायक उप निरीक्षक प्रेमचंद परमार,सहायक उप निरीक्षक उमेश मकवाना, प्रधान आरक्षक नरवेसिंह डोडियार,आरक्षक राजेन्द्र मुवेल,आरक्षक विजय, आरक्षक अर्जुन पांचाली, आरक्षक देवा,आरक्षक सुनील डोडियार,आरक्षक नारायण चौहान और साइबर सेल टीम झाबुआ का विशेष योगदान रहा।
कार्यवाही की हो रही प्रशंसा-करना चाहिए लेडी सिंघम को पुरस्कृत......
उपरोक्त दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करने में कल्याणपुरा थाना प्रभारी नेहा बिरला और उनकी टीम का कुशल नेतृत्व,कार्य और व्यवहार बहुत ही सराहनीय रहा। टीम के संयुक्त प्रयास से इस सनसनीखेज अनसुलझी दोहरे हत्या की पहेली को इतने अल्प समय मे ही सुलझा लिया गया। गौरतलब है कि खबर लिखे जाने तक अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा भी दिया गया। ऐसी पुलिस अधिकारी और उनकी टीम का कार्य बेहद प्रशंसनीय होकर पुरस्कृत करने योग्य तो है। साथ ही आने वाले दिनों में नेहा बिरला लेडी सिंघम के नाम से अवश्य जानी भी जाएगी,ऐसा हमारा मानना है।

