झाबुआ।संजय जैन-ब्यूरो। दादा गुरुदेव श्रीमद्विजय राजेंद्र सूरीश्वरजी म.सा. एवं युगप्रभावक पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद्विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी म.सा. की दिव्य कृपा तथा वर्तमान गच्छाधिपति श्रीमद्विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. एवं आचार्य श्रीमद्विजय जयरत्न सूरीश्वरजी म.सा. की प्रेरणा से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी झाबुआ सकल जैन श्वेताम्बर श्री संघ के 140 सदस्य कल शांयकाल सवा छह बजे सयंम वंदन यात्रा के तहत श्री श्र्वेतांबर जैन  बावन जिनालय मे चेत्यवंदना एवं  साध्वी जी महाराज साहेब से आशीर्वाद लेकर ढोल बाजे के साथ राजवाड़ा चौक से मुंबई खेतवाडी में विराजित पुण्य सम्राट श्री के प्रथम शिष्य एवं वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य देव श्री मद् विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराजा आदि ठाणा  भारतनगर में विराजित पुण्य सम्राट श्री के शिष्य डाक्टर श्री सिद्धरत्न विजय जी महाराज साहेब आदि ठाणा, एवं मुंबई बोरिवली  में विराजित श्री नेमिशरत्न विजय जी आदि ठाणा  के दर्शन वंदना एवं सांवत्सरिक क्षमापना प्रस्थान किया।

उक्त जानकारी देते हुए मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी झाबुआ श्री संघ एवं अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में इस तरह की सयंम वंदन यात्रा का आयोजन किया गया है। इस यात्रा के प्रथम चरण में 30 सितंबर को टांडा एवं कुक्षी, द्वितीय चरण के तहत 7 अगस्त को श्री संघ रतलाम, जावरा, खाचरोद, एवं नागदा जंक्शन में क्षमा याचना एवं दर्शन वंदना कर चुके है।  मुंबई,भारतनगर एवं बोरिवली तृतीय चरण की संघ यात्रा के लाभार्थी लिलाबाई शांतिलाल भंडारी परिवार, चंदनबाला चंद्रशेखर जैन (नाकोड़ा आटोमोबाइल)परिवार, प्रकाशचंद ,प्रदिप कटारिया (प्रदीप बस) परिवार झाबूआ एवं आयोजक जैन श्वेताम्बर श्री संघ एवं अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद परिवार रहा।