झाबुआ।संजय जैन-ब्यूरो। गत दिनों झाबुआ अलीराजपुर जिले के सर्व गुजराती बुनकर बलाई समाज के सम्मेलन का आयोजन गढ़वाड़ा हनुमान मंदिर पर किया गया था। जिसमें समाज के नवीन पदाधिकारीयो की सर्व सम्मति से नियुक्ति कर कार्यकारिणी की घोषणा की गई l 

समाज के नवीन पदाधिकारीयो की घोषणा सर्व सम्मति से हुई
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गढ़वाड़ा हनुमान मंदिर झाबुआ पर झाबुआ-अलीराजपुर जिले के समस्त गुजराती बुनकर बलाई समाज के सम्मेलन का आयोजन किया गया था l सम्मेलन में समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में समाज के नवीन पदाधिकारीयो की घोषणा सर्व सम्मति से की गई l जिसमें  संयोजक/संरक्षक पद पर  बसंती लाल मकवाना-झाबुआ वेणीचंद राठौड़-पारा ,महेंद्र सिंह सोलंकी-मेघनगर, हिम्मत लाल डाबी- थांदला, कांतिलाल बघेल- राणापुर, शोभाराम कलम-अलीराजपुर को नियुक्त किया गया lपश्चात सर्व सम्मति से समाज के नवीन पदाधिकारीयो की घोषणा की गई l जिसमें में अध्यक्ष पद पर शैलेन्द्र राठौर पारा ,जिला उपाध्यक्ष- रमण डामोर  हसमुख मकवाना सचिव , दिलीप बघेल सह-सचिव, गिरीश धानक- कोषाध्यक्ष  विनोद कलम और मीडिया प्रभारी कुंतल डाबी को नियुक्त किया गया l 

समाज की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाना है
इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्ष शैलेन्द्र राठौर ने उपस्थित समाज जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी का विश्वास मेरे लिए प्रेरणास्रोत है। मैं यह विश्वास दिलाता हूँ कि समाज की भलाई, एकता और प्रगति के लिए मैं पूरे मन, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करूँगा।हमारे समाज की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाना, युवाओं को सशक्त बनाना, शिक्षा, स्वास्थ्य, और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना – ये सभी मेरे कार्यकाल की प्राथमिकताएँ रहेंगी।मैं आशा करता हूँ कि आप सभी का सहयोग, मार्गदर्शन और स्नेह मुझे निरंतर प्राप्त होता रहेगा। हम सभी मिलकर अपने समाज को नई ऊँचाइयों तक ले जाएँगे। श्री राठौर ने इस नवीन जिम्मेदारी देने पर सभी समाज जनों  प्रति कोटि-कोटि धन्यवाद व आभार व्यक्त किया l