झाबुआ।संजय जैन-सह संपादक। कल लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने जिले की थांदला तहसील में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय स्टेट बैंक, खवासा शाखा के असिस्टेंट मैनेजर/फील्ड ऑफिसर और हाउस कीपर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

यह था मामला

जानकारी अनुसार ग्राम नरसिंगपाड़ा निवासी पंकेश सिंगाड ने 4 लाख रुपये के लोन के लिए एक आवेदन किया था। लोन की जानकारी लेने हेतु जब वह शाखा में पहुंचा तब हाउस कीपर हीरालाल लोहार ने उसे कहा कि मैं लोन स्वीकृति में आपकी मदद करूंगा। जिसके बाद फील्ड ऑफिसर ऋषभ शुक्ला से उसे मिलवाया। ग्राहक का आरोप है कि इन दोनों व्यक्तियों ने लोन मंजूरी के बदले मुझसे 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया

शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने इस बात की जांच कर योजनाबद्ध तरीके से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते वक्त हाउस कीपर को हाथों हाथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई में पूरी रकम जब्त कर ली गई और दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 और बीएनएस 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया और आगे की कार्रवाई जारी है।लोकायुक्त की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।

इनका सहयोग रहा सराहनीय

इस कार्रवाई में कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, प्रआर विवेक मिश्रा, प्रआर आशीष शुक्ला, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक अनिल परमार और आरक्षक शैलेन्द्र सिंह बघेल आदि का सहयोग सराहनीय रहा