अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ एवं म. प्र. शिक्षक संघ के प्रांतीय आव्हान पर एकीकृत पी.एम.श्री विद्यालय रातितलाई पर हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान के तहतछात्रों एवं शिक्षकों को पांच संकल्पों की शपथ तथा पोस्टर का विमोचन किया गया
झाबुआ । कल अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ एवं म. प्र. शिक्षक संघ के प्रांतीय आव्हान पर एकीकृत पी.एम.श्री विद्यालय रातितलाई झाबुआ पर हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान के तहत विद्यालयिन छात्रों एवं शिक्षकों को पांच संकल्पों की शपथ तथा पोस्टर का विमोचन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सेवानिवृत पूर्व प्राचार्य मनोज खाबिया थे।
लक्षित पांच संकल्पों की शपथ दिलाई
पूर्व शिक्षक संघ के पदाधिकारी मुकेश जोशी ने इस अभियान के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा बताया की यह आयोजन आज सम्पूर्ण भारत मे लगभग 5 लाख विद्यालयों मे आयोजित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि मनोज खाबिया ने उपस्थित छात्रों एवं शिक्षकों को उनकी भूमिका के बारे मे बताते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा लक्षित पांच संकल्पों की शपथ दिलाई गयी।
यह थे उपस्थित
स्वागत भाषण संस्था प्राचार्य अरुण मिश्रा ने दिया। कार्यक्रम का संचालन दीपक त्रिवेदी ने किया। इस अवसर पर संस्था का समस्त स्टॉफ तथा शिक्षक संघ के तहसील, विकास खंड व नगर इकाई के पदाधिकारी उपस्थित थे।

