जिला कांग्रेस कमेटी झाबुआ के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष प्रकाश रांका का झाबुआ जिले में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
झाबुआ।संजय जैन-जिला ब्यूरो। जिला कांग्रेस कमेटी झाबुआ के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष प्रकाश रांका का झाबुआ जिले में प्रथम आगमन पर कल विधायक कार्यालय पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुष्प मालाओं से स्वागत और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में थे उपस्थित
राष्ट्रीय नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, प्रदेश महासचिव निर्मल मेहता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अकमल मालू डामोर, झाबुआ ब्लॉक अध्यक्ष काना गुड़िया, नगर अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौर, प्रदेश प्रवक्ता साबिर फिटवेल, जितेंद्र शाह, रशीद कुरैशी, हेमेंद्र बबलू कटारा, नटवर डोडियार, नरवेश अमलियार, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष खुना गुड़िया, राजा कुरैशी, करीम शेख, गोलू कुरैशी, संतोष हटीला, कैलाश भूरिया, प्रताप सिंह बुंदेला आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे। साथ ही उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे...
प्रकाश रांका ने कहा कि संगठन सर्जन का अर्थ कार्यकर्ताओं को मजबूत करने का प्रयास करेंगे एवं आगामी चुनावों में मजबूत करने के लिए ब्लॉक स्तर में कार्यकर्ताओं को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।
एकजुट होकर काम करें..
कांतिलाल भूरिया ने कहा कि हम लोगों की ताकत कार्यकर्ता है और कार्यकर्ताओं को प्रशासन के लोगों द्वारा दबाव बनाने पर हमें उनके साथ मजबूती के साथ खड़ा रहना पड़ेगा और कार्यकर्ताओं के लिए हर जगह पर मजबूती से लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी के लिए एकजुट होकर काम करें।
धन्यवाद प्रेषित किया.
निर्मल मेहता ने कार्यक्रम का संचालन किया । उन्होंने सभी गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी युवा कांग्रेस झाबुआ जिला प्रवक्ता लौकेन्द्र बिलवाल ने दी ।

