प्रोग्रेसिव पैशनर एसोशिएशन जिला समिति झाबुआ एवम मेघनगर ने मुख्यमंत्री को स्थानीय विधायक डॉ. भूरिया के माध्यम से ज्ञापन दिया...
झाबुआ।संजय जैन-जिला ब्यूरो।
झाबुआ प्रोग्रेसिव पैशनर एसोशिएशन समिति झाबुआ एवम मेघनगर मध्यप्रदेश के प्रान्ताध्यक्ष के निर्देश अनुसार जिला समिति झाबुआ ने अध्यक्ष ललित त्रिवेदी के नेतृत्व में लंबित मांगों के जल्द निराकरण हेतु मुख्यमंत्री के नाम झाबुआ विधानसभा सभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया एवम् थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।।
रुपए एक लाख देने की घोषणा...
उक्त अवधि के समय जिला समिति के संयोजक सुभाष चन्द्र दुबे ने विधायक से संगठन की ओर से निवेदन करते हुए स्थानीय पैशनर कार्यालय के भवन की आवश्यक मरम्मत बाबद विधायक निधि से सहयोग हेतु निवेदन किया। जिसे विधायक ने सहर्ष स्वीकार करते हुए रुपए एक लाख दिए जाने की घोषणा की।
मांगों के लिए सौंपें गए ज्ञापन का वाचन सदस्य राधेश्याम परमार ने किया।
विधानसभा में पैशनरो की ओर से पक्ष रखने हेतु विधायक से निवेदन किया... इस अवसर पर मांगो के समर्थन में अपने विचार रखते हुए वरिष्ठ संरक्षक डडॉ. केके त्रिवेदी ने विधानसभा में पैशनरो की ओर से पक्ष रखने हेतु विधायक से निवेदन किया कि मांगों का ज्ञापन गोपाल मंदिर गोपाल कालोनी से विधायक के कार्यालय तक उपस्थित समस्त सदस्यों ने एक रैली के रुप में नारे लगाते हुए पहुंच कर दिया।
यह थे उपस्थित मांगों के ज्ञापन सौंपने के समय डॉ एलएस राठौर,डॉ केके त्रिवेदी,डॉ केवी कोठारी, जिला संयोजक सुभाष चन्द्र दुबे, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम ताम्रकार,जितेन्द्र शाह,एमजे कुरेशी जिला समिति सचिव राजेन्द्र प्रसाद जोशी, कोषाध्यक्ष पीडी रायपूरिया ,बीबी त्रिवेदी,यशवंत त्रिवेदी, अशोक जैन,मनोज कुमार खाबिया,बहादुर सिंह चौहान, राजेन्द्र कुमार शर्मा,भगवतीलाल शाह, राधेश्याम परमार, राजकुमार देवल और महिला प्रकोष्ठ से
उपाध्यक्ष सुश्री किरती देवल, सुशीला भट्ट, पदमना त्रिवेदी एवं अन्य 35 से अधिक सदस्य उपस्थित थे । कार्यक्रम में अपना अमूल्य समय दिये जाने पर विधायक एवं समस्त सम्माननीय पैशनर साथियों का पैशनर एसोशिएशन की ओर से वरिष्ठ संरक्षक डॉ. एलएस राठौर,ने आभार व्यक्त किया।

