झाबुआ।संजय जैन-ब्यूरो। रक्षाबंधन त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में कल खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने भास्कर गाचले अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) झाबुआ के नेतृत्व में झाबुआ की होटलों की त्यौहार के मद्देनज़र जांच कर कार्यवाही की।      

अब तक कुल 33 नमूने जाँच में लिए                  

जिसमें जोधपुर मिष्ठान भंडार के निर्माण स्थल से मावा एवं मलाई बर्फी तथा मधुरम् स्वीट्स के निर्माण स्थल से पेड़ा, रोल मिठाई व गुलाब जामुन के नमूने जाँच में लिए । त्यौहारी जांच में विभाग ने अब तक कुल 33 नमूने जाँच में लिए है, जिन्हें भोपाल स्थित परीक्षण हेतु प्रयोगशाला में भेजा दिया। 

औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया

खाद्य सुरक्षा अधिकारी वेलसिंह मोरी ने बताया कि कलेक्टर  के निर्देश के परिपालन में कल जिला मुख्यालय में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसमें आगामी त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न होटल एवं मिठाई दुकानों की जांच की गई और नमूने लिये गए है ।