जिले के समस्त तहसीलदारों ने कल से प्रशासनिक कार्य पूर्णतः बंद किया..
झाबुआ। संजय जैन-सह संपादक। जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों के न्यायिक और गैर न्यायिक वर्गीकरण के चलते नाराज तहसीलदारों ने कल से प्रशासनिक कार्य पूर्णतः बंद कर दिया।
अब केवल आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों में ही सहयोग करेंगे
गौरतलब है कि कल सभी 6 विकास खंडों के तहसीलदारों ने लामबंद होकर (राणापुर,झाबुआ, रामा,मेघनगर,थांदला और पेटलावद) अपने शासकीय वाहनों को जिला मुख्यालय तहसील कार्यालय के बाहर खड़े कर,चाबियां और डोंगल अपने वरिष्ठ अधिकारीयो को सौप दी। साथी ही वे अपने ग्रुप से बाहर भी हो गए।वे अब केवल आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों में ही सहयोग करेंगे।
बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर उद्यान में किया धरना प्रदर्शन
शुरूसूत्रों अनुसार प्राप्त जानकारी नुसार पूर्व में समस्त मध्यप्रदेश के कलेक्टरो को सौंपे गए ज्ञापन में अधिकारियों ने शासकीय वाहन, डोंगल और व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ने की बात कही थी,ठीक ज्ञापन नुसार कल जिले के समस्त तहसीलदारों ने हड़ताल शुरू करते हुए, बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर उद्यान में अपना धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

