नमस्कार महामंत्र की आराधना में होंगे 3 लाख मंत्रों का जाप
झाबुआ/ राणापुर । संजय जैन- ब्यूरो। युग प्रभावक आचार्य श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वरजी महाराज की कर्म स्थली रही राणापुर नगरी जहां से श्री नमस्कार महामंत्र की 9 दिवसीय आराधना का शुभारंभ हो गया है। हृदय सम्राट वर्तमान आचार्य श्रीमद नित्यसेन सूरी के जन्म नगर राणापुर के श्री राजेंद्र भवन में श्री नवकार आराधना का शुभारंभ हुआ।।
नवकार की 20 माला प्रतिदिन
तरुण परिषद के राष्ट्रीय सदस्य अवि सकलेचा ने बताया कि पूज्य गुरुदेव श्री के आशीर्वाद से प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी 9 दिवसीय आराधना का लाभ लिया जा रहा हे। करीब 13 आराधक भाग ले रहे है,जो करीब 3 लाख जाप करेंगे।आराधना में प्रतिदिन एकासने तीन समय देववदन, प्रतिक्रमण,के साथ नवकार की 20 माला गिनी जाती हे।
इन्होंने लिया लाभ
प्रतिदिन अलग अलग श्रद्धालु द्वारा पूजन,आरती का लाभ लिया जा रहा हे।आराधना मंडप में प्रभु प्रतिमा बिराजमान करने का लाभ विनीता कमलेश नाहर,नवकार फोटो बिराजमान करने का लाभ नरेंद्र पगारिया व पुण्य सम्राट की तस्वीर बिराजमान करने का लाभ मंजू तेजमल सकलेचा व अखंड दीपक प्रज्वलित करने का लाभ संगीता ललित सकलेचा ने लिया।
आराधना करवाने का लाभ लिया
आराधना में शांतिलाल जी एन सकलेचा,विक्की ऋषभ सकलेचा,रमेश भेरूलाल मांगीलाल, मिश्रीमल सकलेचा,सोहनलाल सौभाग्यमल सेठ,नरेंद्र मोतीलाल पगारिया,आनंदीलाल मानमल नागोरी, प्यारचंद पन्नालाल चौधरी ने आराधना करवाने का लाभ लिया हे।श्री संघ अध्यक्ष दिलीप सकलेचा, सचिव प्रदीप भंसाली कोषाध्यक्ष विक्की सकलेचा एवं महिला परिषद, तरुण परिषद के कार्यकर्ता व्यवस्था बनाए हुए है।

