22 हजारों द्वारा सुन, सराही गई,डॉ. चंचल की काली नेशनल अवॉर्ड फिल्म अंग्रेजी कथा
झाबुआ।संजय जैन-ब्यूरो। देश और विश्व पटल पर दस्तक देती हुई नेशनल अवॉर्ड फिल्म काली का अंग्रेजी अनुवाद डॉ.पुलकिता आनंद, उज्जैन महाविद्यालय प्राचार्य ने किया और उनके ही उम्दा स्वर में पेश की गई कथा को सम्पूर्ण विश्व पटल पर बेहद सराहना के साथ अभी तक 22 हजारों लोगो ने सुन भी लिया है। इसका अंग्रेजी भाषा में प्रसिद्ध होना,सम्पूर्ण विश्व स्तर पर एक इतिहास है। यह लघु कथा के लिए डॉ. चंचल का लेखन और डॉ आनंद का अनुवाद सहित उम्दा स्वर बेहद वंदनीय है।
मिल रही प्रतिदिन सैकड़ो बधाई
प्रतिदिन सैकड़ो बधाई दोनों को सतत दी जा रही है। गर्व है कि झाबुआ जिले के आदिवासी पिछड़े अंचल को यह उपलब्धि हासिल हुई है।

