झाबुआ।संजय जैन-ब्यूरो। जनरल सेक्रेटरी इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी म.प्र.राज्य शाखा भोपाल के पत्र एवं भारत का राजपत्र  दिनांक 28 दिसम्बर 2017 में प्रकाशित प्रावधानों एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी अधिनियम 1920 के अध्याय 6 के अनुभाग 10 के तहत कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी नेहा मीना ने जिला प्रबंधन समिति के सचिव पद पर  रमेशचंद्र शर्मा पिता  बद्रीलाल शर्मा झाबुआ को नियुक्त किया।