तुलसी बाबा ने राम के आदर्श ओर मर्यादा को घर घर तक पहुंचाया
झाबुआ।संजय जैन-ब्यूरो। 16वी शताब्दी मे माता हुलसी देवी के उदर से पिता आत्मा राम के यहां जन्मे रामबोला उर्फ महाकवि तुलसीदास जी का जन्मोत्सव पेंशन कार्यालय में साहित्यकार, इतिहासकार और गण मान्य नागरिकों की उपस्थिति में मनाया गया। प्रारंभ में अतिथि डॉ. केके त्रिवेदी, डॉ.लोकेन्द्र सिंह राठौड़ ऐव पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष ललित त्रिवेदी ने तुलसीदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।।
आज की वीडियो ग्राफी तुलसी की तकनीकी के पीछे जीरो
डॉ.त्रिवेदी ,राजकुमार देवल,जायसवाल,राधेश्याम परमार पंडित भगवत शुक्ला,शशिकांत शर्मा ने तुलसी के व्यक्तित्व ओर कृतित्व का चित्रण करते हुए कहा कि बाबा तुलसी एक अद्भुत व्यक्ति ओर महापुरुष थे। उनका साहित्यिक योगदान अमूल्य था। तुलसी द्वारा रचित राम चरित मानस ओर हनुमान चालीसा ने राम की मर्यादा और आदर्श को घर घर तक पहुंचाया है। राम के जन्म से राज तिलक ओर उसके बाद की घटनाओं का एक एक पल अपनी चौपाइयों में गूंथा मानो तुलसी भी राम के पीछे पीछे ही चल रहे हो। आज की वीडियो ग्राफी भी तुलसी की तकनीकी के पीछे जीरो हे।
काव्य पुष्प से भी किया गया बाबा को वंदन
विश्व की अमूल्य धरोहर बाबा तुलसीदास के जन्म दिवस पर कवि मित्र गणेश उपाध्याय,यशवंत भंडारी,सुरेश समीर,प्रकाश त्रिवेदी,भेरूसिंह तरंग, भारती सोनी ने भी अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि पीडी रायपुरिया ने किया।

