डॉ. जॉन स्टेनली झाला का आकस्मिक निधन, जिला अस्पताल झाबुआ में शोक की लहर
झाबुआ। संजय जैन-सह संपादक। जिला अस्पताल झाबुआ में पदस्थ चिकित्सक डॉ. जॉन स्टेनली झाला का मंगलवार तड़के सुबह लगभग 4 बजे आकस्मिक निधन हो गया,वे वर्ष 2017 से जिला चिकित्सालय में सेवाएं दे रहे थे।
अस्पताल परिसर में शोक की लहर दौड़ गई
डॉ. झाला अपने विनम्र स्वभाव, दक्षता और सेवा भावना के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर से अस्पताल परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।
चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति
डॉ. झाला के आकस्मिक निधन को चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।परिजनों एवं सहयोगियों ने इस दुखद घड़ी में उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

