लापरवाह डंपर चालक ने कलेक्टर नेहा मीना के वाहन को ठोका, मातृ शक्ति कलेक्टर बाल बाल बची,सिर्फ वाहन ही हुआ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त
झाबुआ।संजय जैन-सह संपादक। जिला मुख्यालय पर कल एक गंभीर हादसा होते होते बचा।यह वाक्या सोमवार सुबह करीब 10 बजे के बाद का है।जब कलेक्टर नेहा मीना अपने दफ्तर में जाने के लिए अपने शासकीय वाहन में बैठकर बंगले से बाहर निकली ही थी कि बीच रोड पर ही कलेक्टर निवास के बाहर एक तेज रफ्तार डंपर MP 13 H 1089 ने जोर से टक्कर मार दी। कलेक्टर गाड़ी में ही मौजूद थी, लेकिन गनीमत यह रही कि उन्हें कोई भी चोट नहीं आयी। वे पूरी तरह सुरक्षित है और न ही उनके ड्राइवर कोई चोट लगी,सिर्फ उनका वाहन ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
आमजन का क्या हाल होता होगा?
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया।घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए सन्नाटा पसरा गया था। इस घटना को लेकर हर कोई हतप्रभ था कि यह घटना जिले के कप्तान के साथ घट सकती तो आमजन का क्या हाल होता होगा? डंपर चालक के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक्त वाहन चलाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
लापरवाही को लेकर चिंता व्यक्त की
प्रारंभिक जांच में पाया कि डंपर चालक ने असावधानी पूर्वज गति से वाहन चलते हुए वाहन को टक्कर मारी थी।आमजन के बीच डंपर चालकों की लापरवाही को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है क्योंकि पूरे जिले में रेती हो या गिट्टी या कोई अन्य सामग्री डंपर वाले लापरवाही पूर्वक डंपर सरपट तेज गति से ही निकालते है, इनको रोकने टोकने वाला कोई नहीं है।शहर के लोगों ने डंपर चालक ओर इसके मालिक पर भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हो और आमजन भी सुरक्षित रहे,ऐसा हमारा मानना है।
सवाल तेज गति के वाहनों पर नियंत्रण का
आए दिन जिले में कही न कही वाहन चालकों की लापरवाही से हादसे ही नहीं बल्कि भयानक हादसे होते रहते है। इन वाहन चालकों ओर तेज गति से चल रहे वाहनों पर आज नियंत्रण की बेहद जरूरत भी है। इस घटना से तो ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस और मध्यप्रदेश स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी को सिर्फ चालान और वाहन चेकिंग के अलावा हादसे से कोई मतलब नहीं रहता है।

