प्रदेश में कैसे कोई दे सकता तालिबानी की तर्ज पर सजा...?
कानून का कोई खौफ ही नहीं बचा-नाबालिग छात्र को मार-मार के उसे असामयिक मौत की नींद सुला दिया.... *
झाबुआ/रतलाम।संजय जैन-"सह संपादक। रतलाम जिले के नामली थाना अंतर्गत मेवासा गांव में नाबालिग छात्र का शव संदिग्ध हालत में मिला है। युवक की हत्या का
नाबालिग छात्र की दर्दनाक मौत
रतलाम जिले के मेवासा गांव में शुक्रवार की देर रात नाबालिग छात्र का संदिग्ध परिस्तिथियों में शव मिला था। जानकारी नुसार 17 साल के नाबालिक लड़के को खंभे से बांधकर उसे बड़ी बेरहमी से पीटा गया,साथ ही उसका सिर भी मुंड दिया था। इस मारपीट से नाबालिग छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और एक व्यक्ति को भी मामले में राउंडअप किया गया है।
प्रेम प्रसंग चल रहा था
पुलिस जांच में फिलाहल सामने आया है कि आयुष मालवीय गांव की एक नाबालिग लड़की से मिलने गया था।
मृतक छात्र आयुष मालवीय का किसी अन्य समाज की नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था,शायद उससे वो मिलने गया था।यह पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक आयुष को आधी रात में लड़की के परिजनों ने देख लिया था और उसे पकड़ कर खंभे से बांधकर बुरी तरह मारा साथ ही उसको गंजा भी कर दिया। मारपीट के कारण उसकी जान भी चली गई। शुक्रवार देर रात आयुष का शव मिला था और शुक्रवार को ही देर रात करीब 2:30 बजे नामली पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
अब तक जो जानकारी निकल कर सामने आयी है,उसके अनुसार, आयुष कांडरवासा गांव का रहने वाला था, वह 12 वीं का छात्र था। उसके पिता समरथ सूखा मसाला बेचते हैं और वहीं बड़ा भाई अनिल माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता है। पुलिस ने नाबालिग का शव रतलाम मेडिकल कॉलेज को भेज दिया है। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
पिता को नहीं थी जानकारी
आयुष के पिता ने कहना है कि हमें नहीं पता बेटा रात को कब घर से बाहर निकला...? सुबह 6 बजे पुलिस ने बताया कि उसका शव मिला है।गांव के तीन-चार लोगों ने उसे पकड़ा, मारा और सिर भी गंजा कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बेटे के मोबाइल में लड़की से बातचीत के कुछ स्क्रीनशॉट पुलिस को दिखाए।
शव रखकर फोरलेन पर लगाया जाम
शनिवार दोपहर को जब वर्षा हो रही थी तब भरी बारिश में परिजनों ओर ग्रामीणों ने शव रखकर फोरलेन सड़क को जाम कर दिया। ओर आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग करने लगे साथ ही मृतक के परिजन को एक करोड़ की आर्थिक सहायता की मांग की हालांकि पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद परिजन ओर ग्रामीण माने ओर चक्का जाम हटाया। एसपी अमित कुमार का कहना घटनाक्रम के हर पहलू की जांच की जा रही है एक युवक को राउंडअप किया है।मृतक के पिता की रिपोर्ट के आधार पर हत्या का केश दर्ज किया है। अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पूछताछ जारी है
घटनाक्रम के हर पहलू की सघन जांच की जा रही है। हमने एक युवक को राउंडअप किया है आगे पूछताछ जारी है।
अमित कुमार पुलिस अधीक्षक

