बैंक ऑफ बड़ौदा के द्वारा NRLM के सहयोग से विशाल ऋण वितरण मेगा कैंप का शुभारंभ
झाबुआ।संजय जैन-ब्यूरो। बैंक ऑफ़ बड़ौदा रतलाम रीजन के द्वारा एक नई पहल अभियान के तहत झाबुआ में कृषि ऋण वितरण कैंप का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह, , ट्रैक्टर एवं फूड व कृषि क्षेत्र के अंतर्गत 20 करोड़ के ऋण स्वीकृत किए गए। ऋण महोत्सव के इस शुभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अक्षय सिंह मरकाम संयुक्त कलेक्टर झाबुआ, विशेष अतिथि भास्कर गाचले अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झबुआ, शरद पाणिग्रही उप महाप्रबंधक अंचल कार्यालय भोपाल, सुरेश कुमार तलरेजा क्षेत्रीय प्रबंधक रतलाम रीजन, आशुतोष कुमार उप क्षेत्रीय प्रबंधक रतलाम उपस्थित थे।नरेंद्र आर मोहिते डीडीएम नाबार्ड एवं अल्ताफ मोहम्मद एलडीएम झाबुआ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
स्वागत उद्बोधन मुख्य शाखा प्रबंधक झाबुआ ने दिया
110 स्वयं सहायता समूह की दीदियों को मंच से ही ऋण स्वीकृति पत्र वितरण किए गए।कार्यक्रम में जिले में संचालित योजनाओं की लोगो को जानकारी देने के लिए विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा अपना स्टाल लगाया गया,जो कि लोगो के आकर्षण का केंद्र रहे। इस कार्यक्रम में जिले के करीब 350 हितग्राहियों ने भाग लिया । इन्होंने किया संचालन और आभार कार्यक्रम का सफल संचालन जय श्री पानेरी ने किया एवं अतुल गुप्ता वी श्री गणेश कुमार सोनी कार्यक्रम के समन्वयक थे।
इस कार्यक्रम में झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले के सभी शाखा प्रबंध उपस्थित थे।कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह दे कर कार्यक्रम का समापन किया गया।आभार श्याम पाटीदार एलडीएम अलीराजपुर ने माना।

