महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा सहित जैन श्वेतांबर श्री संघ झाबुआ की कार्यकारिणी हुआ विस्तार,निर्मल मेहता-विधि सलाहकार और संजय जगावत बने संघ के प्रवक्ता
झाबुआ।संजय जैन सह-संवादक। जैन श्वेतांबर श्री संघ, श्री ऋषभदेव बावन जिनालय के अध्यक्ष पद का निर्वाचन 22 मई को संपन्न हुआ था। जिसमें संजय धर्मचंद मेहता अध्यक्ष (सह-व्यवस्थापक) निर्वाचित हुए थे। पश्चात् अध्यक्ष संजय मेहता ने पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें उप- व्यवस्थापक रचित कटारिया एवं जयेश संघवी, उपाध्यक्ष तेजप्रकाश कोठारी, अनिल राठौर, मुकेश रूनवाल, नरेन्द्र संघवी एवं मुकेश लोढ़ा, सचिव रत्नदीप (मोनू) सकलेचा, सह-सचिव अंकित छाजेड़, निशान शाह, प्रतीक मोदी, प्रतीक मुथा एवं अंकित रूनवाल, कोषाध्यक्ष उल्लास जैन, सह-कोषाध्यक्ष हेमेन्द्र संघवी एवं मनोज जैन ‘नाकोड़ा तथा मीडिया प्रभारी रिंकू रूनवाल को बनाया था। कार्यकारिणी सदस्यों में विरेन्द्र सकलेचा, रमेश छाजेड़, अंतिम जैन, रमेश बाठिया, शैलेष शाह, राजेश मेहता, अमित मेहता, रवि राठौर, अंकित कटारिया, पंकज दयड़ा, अभिषेक मेहता, नितीन सकलेचा, अर्पित संघवी, विपुल जैन ‘शुभम’, शशांक संघवी, सौरभ पोखरना, चिराग लोढ़ा एवं हार्दिक कोठारी को शामिल किया था ।
बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं और नए कार्यो पर विस्तृत चर्चा की गयी
गत दिनों अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमे कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं और नए कार्यो पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमे संघ के हर परिवार के घर के बाहर मुखिया के नाम और पते सहित नेम प्लेट लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही रंगपुरा मंदिर के रखरखाव,नव पद ओली जी की स्वीकृति हेतु कटारिया परिवार द्वारा पूर्व में दिए गए आवेदन पर उनके परिवार को इस आयोजन हेतु स्वीकृति दे दी गयी। कमलेश कोठारी के निवेदन पर वर्तमान चातुर्मास की देखभाल और समस्त व्यवस्था की जिम्मेदारी ,उनकी टीम को सौप दी गयी।
सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
उपरोक्त बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। जिसमें निर्मल मेहता को संघ के विधि सलाहकार,प्रकाश कटारिया को कार्यकारिणी सदस्य और संजय जगावत को संघ का प्रवक्ता बनाया गया। नवीन पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्य को श्री संघ द्वारा ढेरो शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए करतल ध्वनि से हर्ष व्यक्त किया गया। उपरोक्त जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी रिंकू रुनवाल ने दी।

