क्या भजनलाल सरकार दुकानों को जमीदोज करेगी.....? क्या प्रदेश की मोहन सरकार राजस्थान सरकार से आरोपियों के खिलाफ करवाएगी सख्त कार्यवाही...? मेहंदीपुर बालाजी की घटना के बाद फिर शर्मसार हुआ राजस्थान- श्रद्धालुओं में रोष, पर्यटन पर पड़ सकता है असर...
झाबुआ/इंदौर( संजय जैन-सह संपादक ) खाटू जी में शुक्रवार को मानवता तार-तार हो गई,जब बारिश से बचने एक दुकान में शरण लेने के लिए मध्यप्रदेश के उज्जैन संभाग के आगर मालवा जिले से पियूष भाटी अपने परिवार के साथ घुसे थे।उनको सम्मान और सहारा मिलना तो दूर,बल्कि निर्दयी दुकानदारों ने ही उन पर लाठिया डंडे तो बरसाए ही साथ ही महिलाओं और बच्चों तक को भी नहीं बख्शा।
घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश...
राजस्थान स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्यामजी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय दुकानदार और उनके कर्मचारी श्रद्धालुओं को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट रहे हैं।घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। शुक्रवार की इस हरकत से श्रद्धालुओं की श्रद्धा और आस्था पर गहरी चोट लगी । श्रद्धालुओं को इस कलंक से जो जख्म मिला है,वह इतिहास में हमेशा दर्ज रहेगा। स्थानीय व मंदिर प्रशासन और पुलिस की निष्क्रियता ने इस पूरे घटनाक्रम को और भी शर्मसार कर दिया,ऐसा हमारा मानना है ।
मात्र बारिश से बचने के लिए दुकान में शरण हेतु घुसे श्रद्धालु तब मच गया बवाल...
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को भारी बारिश के दौरान कुछ श्रद्धालु श्याम कुंड मार्ग की एक दुकान के अंदर बारिश से बचने के लिए घुस गए थे। दुकानदार ने उन्हें बाहर निकलने को कहा, जिस पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दुकानदार और उसके सहयोगियों ने श्रद्धालुओं पर लाठियों से हमला कर दिया।श्रद्धालुओं ने थोड़ी देर बारिश रुकने तक खड़े रहने देने की उनसे विनंती भी की थी,लेकिन जवाब में उन्हें दुकानदार द्वारा बुरी तरह से धक्का दिया गया।चश्मदीदो के अनुसार श्रद्धालुओं का विरोध करने पर बात बड़ गयी और फिर उस दुकानदार के साथ अन्य दुकानदार भी गुंडागर्दी पर उतर आए और देखते ही देखते तीन-चार दुकानदारों ने डंडे उठा लिए और पूरे परिवार पर टूट पड़े। उन्होंने महिलाओं को भी नहीं छोड़ा उनके साथ भी मारपीट की गई। उनने गहने छीन लिए गए और कपड़े तक खींचे गए।महिला श्रद्धालु निक्की जादम और अर्चना भाटी ने बताया कि उनके मंगलसूत्र और सोने की चेन छीन ली गई।
श्रद्धालु बोल खाटू जैसे तीर्थ में ऐसा होगा सोचा नहीं था..
श्रद्धालु निखिल यादव ने कहा कि हम दर्शन के लिए आए थे और वहाँ से हम लहूलुहान होकर लौटे। बड़ी बेदर्दी से महिलाओं को भी पीटा गया, वहाँ हमे कोई भी बचाने नही आया । खाटू जी जैसे तीर्थ स्थान पर ऐसा होगा,ऐसी हमने कभी कल्पना ही नहीं की थी।
स्थानीय प्रशासन और पौलुस पर उठ रहे सवाल....
घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठा की मंदिर प्रशासन, स्थानीय व्यापारी मंडल,स्थानीय प्रशासन और पुलिस की निगरानी कहां थी..? क्या खाटू जी जैसे बड़े धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सिर्फ किस्मत पर टिकी हुई है..? आस्था को शर्मसार करने वाली इस घटना ने पुलिस प्रशासन और प्रबंधन की संवेदनहीनता को उजागर कर दिया।
सोशल मीडिया पर उबाल...
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी फूट पड़ी है। एक यूजर ने लिखा आस्था के स्थलों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती। यह बेहद शर्मनाक है।
एक अन्य यूजर ने कहा खाटू श्यामजी में देशभर से श्रद्धालु आते हैं, इस तरह की घटनाएं पर्यटन और धार्मिक भावना दोनों को नुकसान पहुंचाती हैं।

